Incense Sticks
Incense Sticks

Overview:

कुछ लोग अगरबत्ती को पूजा में जलाने को शुभ मानते हैं। वहीं कई विद्वानों और ज्योतिषाचार्यों के अनुसार पूजा में अगरबत्ती नहीं जलानी चाहिए।

Incense Sticks Astro: हिंदू धर्म में पूजा पाठ का अपना महत्व होता है। यही कारण है कि अधिकांश घरों में रोज सुबह और शाम पूजा के दौरान दीया-बत्ती की जाती है। साथ ही अगरबत्ती भी जलाई जाती है। लेकिन पिछले कई दिनों से पूजा में अगरबत्ती को जलाने को लेकर सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई है। कुछ लोग अगरबत्ती को पूजा में जलाने को शुभ मानते हैं। वहीं कई विद्वानों और ज्योतिषाचार्यों के अनुसार पूजा में अगरबत्ती नहीं जलानी चाहिए। अगर आप भी धूपबत्ती और अगरबत्ती के बीच किसी एक को चुनने में कंफ्यूज हैं तो आज हम आपको विस्तार से बताते हैं कि आखिर शास्त्र इस विषय में क्या कहते हैं। और आपकी घर की सुख समृद्धि के लिए क्या सही है।

Incense Sticks Astro
Agarbatti does not mean what people burn in their homes these days.

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार अगरबत्ती का अर्थ उससे नहीं है जो इन दिनों लोग घरों में जलाते हैं। इस समय अधिकांश लोग घरों में जो अगरबत्ती जलाते हैं उसके बीच में बांस की खपच्ची लगी होती है, लेकिन सनातन धर्म के अनुसार इसका उपयोग नहीं करना ठीक नहीं है। दरअसल, अगरबत्ती का असली अर्थ है ‘अगर’ की छाल से बनी बत्ती। अगर एक वनस्पति है, जो मूल रूप से एशिया महाद्वीप में पाई जाती है। इसमें से तेज सुगंध आती है। सदियों से इसका उपयोग पूजा में किया जाता रहा है। ऐसे में ‘अगर’ से बनने वाली बत्ती ही ‘अगरबत्ती’ होती है। यही कारण है कि आरती में भी आप ‘अगर, कपूर, बाती’ का ही जिक्र पढ़ते हैं। इसलिए पूजा में हमेशा धूपबत्ती ही जलानी चाहिए, क्योंकि इसमें बांस का उपयोग नहीं होता है।  

वहीं प्रस‍िद्ध कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने भी अपनी कथा के दौरान अगरबत्ती का विरोध किया था। उनके अनुसार अगरबत्ती पूरी तरह से बड़े व्यवसायियों की देन है। ग्रंथों में कहीं भी अगरबत्ती का ज‍िक्र नहीं है। क्योंकि हिंदू धर्म में बांस नहीं जलाया जाता। ठाकुर के अनुसार अगरबत्ती में बांस होने के कारण इसे पूजा में जलाना ठीक नहीं है। बांस जलाने से पितृ रूठ जाते हैं। इससे आपके घर में रोग आ सकते हैं। साथ ही बांस जलाने के कारण घर में कलह होती है। भूत, प्रेत, पिशाच आते हैं। इसलिए हमेशा घर में धूप और दीपक ही जलाना चाहिए।

ज्योतिषाचार्य प्रतीशा दाधीच ने भी इस संबंध में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। उनके अनुसार हिंदू धर्म में अगरबत्ती को जलाना शुभ नहीं माना जाता है, क्योंकि इसमें बांस का उपयोग किया जाता है। जबकि हिंदू धर्म में बांस को एक सपोर्ट के रूप में काम लिया जाता है। शादी हो या अंतिम संस्कार बांस को हमेशा एक सहारे के रूप में काम लेते हैं, लेकिन अगरबत्ती में इसी बांस को जलाया जाता है, जो पूरी तरह से गलत है। इसलिए अगरबत्ती की जगह आपको हमेशा धूपबत्ती को ही पूजा में जलाना चाहिए।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...