Dream Significance: अक्सर हम सपने में कुछ ऐसी चीजें देख लेते हैं, जो सोचने पर मजबूर कर देती हैं। स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में दिखने वाली हर चीज का हमारे जीवन पर असर दिखता है। अक्सर हम सपने में ऐसी चीजों को देख लेते हैं, जो हमारे लिए थोड़ी अजीब भी हो सकती है।
यह भी देखें-प्रेग्नेंसी में कैमोमाइल टी पीने से मिलते हैं ये 6 फायदे, डाइट में करें शामिल: Chamomile Tea Benefits
कई बार सपने में जानवर दिखाई देते हैं। आपको बता दें कि स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में हर जानवर के दिखने का एक अलग मतलब होता है। अगर आपको सपने में सांप दिखाई देता है, तो इसके भी कई अर्थ हो सकते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर किसी की कुंडली में काल सर्प दोष होता है और उसपर राहु केतु की दशा चल रही हो तो ऐसे समय में सांप के अधिक सपने आते हैं। वहीं सपने में सांप का दिखना शुभ और अशुभ दोनों तरह के संकेत देता है। आइए जानते हैं सपने में सांप दिखने का क्या मतलब होता हो।
सपने में सांप मारना
अगर आपको सपने में दिख रहा है और आप उसे मार रहे हैं, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार ये सपना आपको शुभ संकेत देता है। इस तरह के सपने आने का मतलब होता है कि आप जल्द ही अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने वाले हैं। ये आपके लिए एक अच्छा सपना साबित हो सकता है।
सपने में सांप का झुंड देखना
बहुत से लोगों को सपने में सांप का झुंड दिखाई देता है। अगर आपको भी दिख रहा है, तो यह अशुभ संकेत माना जाता है। दरअसल स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस तरह के सपने का अर्थ होता है कि आपको जीवन में कई परेशानियां घेरने वाली हैं। ऐसे में आपको मुसीबतों को झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए।
सपने में काला सांप देखने का मतलब
अगर आपको सपने में काला सांप दिखाई दे रहा है तो यह अशुभ संकेत माना जाता है। सपने में काला सांप दिखाई देने पर रोग होने का खतरा रहता है। ऐसे में हो सकता है कि आप किसी रोग की चपेट में आ जाएं। इसके अलावा आपके मान सम्मान में कमी आना, धन दौलत की हानि होने का भी संकेत इस तरह का सपना देता है।
सपने में सांप को भागते हुए देखना
अगर आपको ऐसा सपना आ रहा है कि आप किसी सांप के पीछे भाग रहे हैं, तो ये एक अच्छा संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके काम को लेकर आपको जल्द सराहना मिलने वाली है। इस सपने को देखने से तरक्की के संकेत मिलते हैं।
सांप व नेवले की लड़ाई देखना
अगर आपको सपने में सांप व नेवले की लड़ाई दिखाई दे रही हैं, तो आपको सावधान होने की जरूरत है। ऐसे सपने का मतलब है कि आप भविष्य में किसी कानूनी मामले में पड़ सकते हैं। कोर्ट से जल्द ही आपको कोई नोटिस आ सकता है।
सांप को हमला करते देखना
अगर सपने में कोई सांप आपके ऊपर हमला कर रहा है, तो इसका मतलब है कि आने वाला समय आपके लिए काफी कठिन होने वाला है। आपके जीवन में कई तरह की कठिनाईयां आने वाली हैं।