Summary: ओवरपेरेंटिंग से बचने के आसान टिप्स, ताकि बच्चा बने आत्मनिर्भर और मजबूत
ओवरपेरेंटिंग के कारण पेरेंट्स अपने बच्चों के मन-मस्तिष्क पर अनावश्यक दबाव बनाने लगते हैंI साथ ही बच्चे को एक दायरे में सीमित रखना शुरू कर देते हैं,जिसकी वजह से बच्चे बड़े होने के बाद भी कठिन परिस्थिति का सामना खुद से नहीं कर पाते हैंI
Tips To Avoid Overparenting: पेरेंट्स अपने बच्चे को लेकर कई बार इतने ज्यादा ओवर प्रोटैक्टिव हो जाते हैं कि उन्हें समझ ही नहीं आता है कि वे अपने बच्चे के लिए जो कर रहे हैं वह सही है या नहींI उन्हें हमेशा इस बात का डर लगा रहता है कि कहीं उनका बच्चा कुछ गलत आदतें ना सीख ले या उसे किसी तरह की कोई परेशानी ना होI इसी वजह से वे बच्चे की ओवरपेरेंटिंग करने लगते हैंI बच्चे को हर छोटी-छोटी चीज़ पर रोकते-टोकते रहते हैं, यहाँ तक कि उन्हें दादा-दादी के साथ भी छोड़ने से डरते हैंI लेकिन अपने इस ओवरपेरेंटिंग की आदत के कारण वे अपने बच्चों के मन-मस्तिष्क पर अनावश्यक दबाव बनाने लगते हैंI साथ ही बच्चे को एक दायरे में सीमित रखना शुरू कर देते हैं,जिसकी वजह से बच्चे बड़े होने के बाद भी कठिन परिस्थिति का सामना खुद से नहीं कर पाते हैंI
बच्चे को थोड़ा समय अकेला छोड़ें

आप चाहती हैं कि आपके बच्चे को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो, इसलिए आप हर समय अपने बच्चे के साथ रहती हैं, उसे एक मिनट के लिए भी अकेला नहीं छोड़ती हैं, तो ऐसा करने के बजाए अपने बच्चे को थोड़ा समय अकेला छोड़ेंI ऐसा करने से बच्चा अपनी पसंदीदा चीजें कर पाएगा और खुद के साथ समय बिताना सीखेगाI
हमेशा प्रॉब्लम सॉल्वर ना बनें

अगर आप हमेशा बच्चे की हर प्रॉब्लम को खुद से सॉल्व करने के लिए तैयार रहती हैं तो आप खुद से बच्चे का मानसिक विकास रोकती हैंI आपके ऐसा करने से बच्चे में सोचने, समझने और समस्याओं का समाधान करने की क्षमता विकसित नहीं हो पाती है और वह बाकी बच्चों की तुलना में कमजोर बनता जाता हैI इसलिए हर समय ओवरपेरेंटिंग करने के बजाए बच्चे को खुद से मुसीबत का सामना करने देंI
बच्चे को अकेले बाहर जाने दें
जो पेरेंट्स बच्चे की ओवरपेरेंटिंग करते हैं वे अपने बच्चे को अकेले बाहर जाने से रोकते हैं, यहाँ तक कि उनके हमउम्र बच्चों से भी दूर रखने की कोशिश करते हैंI आप ऐसा करने से बचें और अपने बच्चे को अकेले बाहर जाना सिखाएं, ताकि उसे खुद से अच्छे बुरे की समझ आएI
बच्चे की अधिक प्रशंसा करने से बचें

पेरेंट्स को ऐसा लगता है कि वे छोटी-छोटी बातों को लेकर बच्चे की प्रशंसा करेंगे तो उनके बच्चे का मनोबल बढ़ेगा और वह हमेशा आगे बढ़ने की कोशिश करेगाI पर ऐसा करना आपकी सबसे बड़ी गलती है, क्योंकि जब आप बच्चे की बहुत ज्यादा प्रशंसा करते हैं तो वह आत्मकेंद्रित प्रवृत्ति वाला बन जाता हैI खुद को ताकतवर भी समझने लगता है, इसलिए अब से ऐसा करने से बचेंI जितनी प्रशंसा की जरूरत हो उतनी ही करेंI
बच्चे को इमोशनली बांधने की कोशिश ना करें
अपने बच्चे को कभी भी इमोशनली बांध कर अपने पास रखने की कोशिश ना करें और ना ही अपनी बात मनवाने के लिए उनसे बात करना बंद करेंI ऐसा करके आप बच्चे को डरपोक बनाने के साथ-साथ उसे गलत आदतें भी सिखाने का काम करती हैंI
