Summary:जन्माष्टमी पर रखें श्रीकृष्ण की प्रिय 5 चीजें, मिलेगी कृपा और सुख-समृद्धि
जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर अगर आप श्रीकृष्ण की प्रिय वस्तुओं को घर में रखते हैं और पूजा में शामिल करते हैं, तो भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं। इससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है।
Shri Krishna Janmashtami: भगवान श्रीकृष्ण की महिमा अपरंपार है। हिन्दू धर्म में इनकी पूजा का बहुत खास महत्व होता है। वैसे तो श्रीकृष्ण की पूजा हमेशा ही की जाती है, लेकिन जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर इनकी पूजा बहुत ही विशेष तरीके से की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर कोई सच्चे मन से श्रीकृष्ण की पूजा करता है तो उसे इनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।
भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करना बहुत आसान है, बस इन्हें माखन और मिश्री का भोग लगाने से ही वे खुश हो जाते हैं। इसके अलावा भी भगवान श्रीकृष्ण को और भी कई चीजें प्रिय हैं, जिन्हें इनकी पूजा में जरूर शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण को क्या-क्या चीजें प्रिय हैं, जिन्हें जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर घर में जरूर रखना चाहिए। आपको बता दें कि इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 16 अगस्त शनिवार के दिन मनाया जाएगा।
बांसुरी
भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी बहुत प्रिय है। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आप अपने घर बांसुरी जरूर लेकर आएं और भगवान को पूजा के दौरान अर्पित करें। इससे भगवान श्रीकृष्ण जल्दी प्रसन्न होते हैं। साथ ही वास्तु शास्त्र के अनुसार भी घर में बांसुरी रखना शुभ माना जाता है और इससे घर में सुख और समृद्धि आती है।
गाय

भगवान श्रीकृष्ण को गाय से भी बहुत प्रेम है। उन्हें हमेशा ही गायों के साथ देखा जाता है। हिन्दू धर्म में गाय का दान करना सबसे अच्छा माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार भी घर में गाय रखने से जीवन में कभी भी धन की कोई कमी नहीं होती है और धन लाभ का भी योग बनता है। वैसे तो आज के समय में गाय को घर में पालना संभव नहीं होता है, लेकिन आप गाय की मूर्ति भी अपने घर में रख सकते हैं।
मोरपंख

मोरपंख के बिना भगवान श्रीकृष्ण का श्रृंगार अधूरा माना जाता है। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण की कुंडली में कालसर्प दोष था और मोरपंख धारण करने से कालसर्प दोष से छुटकारा पाया जा सकता था। इसलिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बाल रूप से ही मोरपंख धारण किया। घर में मोरपंख रखना काफी शुभ माना जाता है, इसे अपने घर में अवश्य रखें।
माखन-मिश्री

भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री बहुत पसंद है, इसलिए उन्हें माखन-मिश्री का भोग लगाया जाता है। आप रोजाना भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के दौरान माखन-मिश्री का भोग जरूर लगाएं। इससे प्रभु जल्दी प्रसन्न होते हैं। दरअसल मिश्री मिठास का प्रतीक होता है और माखन-मिश्री एकदूसरे के साथ बहुत ही सरलता से घुल जाते हैं और जीवन में प्रेम को अपनाने का संदेश देते हैं।
कमल
कमल का फूल वैसे तो कीचड़ में खिलता है, लेकिन फिर भी यह पूजा-पाठ में इस्तेमाल किया जाता है और काफी शुभ भी माना जाता है। कमल का फूल पवित्रता का प्रतीक होता है और इसकी महक काफी मन मोहने वाली होती है। इसलिए भी कमल का फूल भगवान श्रीकृष्ण को काफी ज्यादा प्रिय है। आप इसे श्रीकृष्ण की पूजा में जरूर शामिल करें।
