Summary: टिफिन खोलते ही आती है अजीब गंध? अपनाएं ये घरेलू नुस्खे और पाएं फ्रेश खुशबू
लंच बॉक्स और पानी की बोतल से आने वाली जिद्दी बदबू साधारण धुलाई से नहीं जाती, लेकिन कुछ आसान घरेलू उपाय इसे खत्म कर सकते हैं। आलू, दालचीनी, नींबू के छिलके और सिरके जैसे प्राकृतिक तरीकों से आप अपने टिफिन और बोतल को फिर से फ्रेश बना सकते हैं।
Lunch Box and Bottle Cleaning: एक अच्छा दोपहर का भोजन हमें पूरे दिन आवश्यक ऊर्जा और पोषक तत्व प्रदान करता है, और यही कारण है कि हम सभी एक अच्छा दोपहर का भोजन करने के लिए तत्पर रहते हैं। यह काम या स्कूल से छुट्टी लेने, दूसरों के साथ बात करने और थोड़ी देर आराम करने का मौका भी देता है। हम अपने लंच बॉक्स में स्वस्थ और स्वादिष्ट भोजन के विकल्प को ले जाना ही पसंद करते है। साथ ही, पीने का पानी हमारी जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए हमेशा अपनी पानी की बोतल साथ ले जाने की सलाह दी जाती है। लेकिन, जब हम घर वापस आते हैं और उन्हें धोते हैं, तो कभी-कभी लंचबॉक्स और बोतल से अजीब सी दुर्गंध आती है जो साधारण धुलाई से नहीं जाती है। यहां कुछ सरल उपाय दिए गए हैं जो इस दुर्गंध को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
उन्हें खुला रहने दो

बोतल और लंच बॉक्स को धोने के बाद बंद करना कई लोगों की आदत होती है। हालाँकि यह गंध को तुरंत दूर नहीं कर सकता है। आपको उन्हें धोने के बाद हवादार वाली जगह पर उल्टा रखना। इसके अलावा, घर पहुंचते ही उन लंच बॉक्स और बोतलों को खोलने की आदत डालें ताकि अंदर बैक्टीरिया विकसित न हों।
कच्चे आलू का प्रयोग करें

आलू न सिर्फ खाने के काम आता है बल्कि सफाई में भी उतना ही मददगार होता है। खासतौर पर टिफिन बॉक्स से आने वाली अजीब गंध को खत्म करने के लिए भी आलू का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सिर्फ इतना जरूरी है कि आप आलू के टुकड़ों पर नमक की परत चढ़ा दें। अब इस आलू को डिब्बे के अंदर रगड़ कर करीब 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद टिफिन बॉक्स को साफ कर लें।
दालचीनी का प्रयोग करें
टिफिन बॉक्स से आने वाली दुर्गंध को भी दालचीनी के इस्तेमाल से आसानी से दूर किया जा सकता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो टिफिन बॉक्स और बोतलों से आने वाली गंध को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए एक बर्तन में थोड़ा सा पानी और दालचीनी के कुछ टुकड़े डालकर उबाल आने दें। इस पानी को टिफिन बॉक्स या बोतल में डालें और दस से पंद्रह मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद इन्हें गर्म पानी अच्छी तरह से साफ कर लें।
नींबू के छिलके का इस्तेमाल

अक्सर हम नींबू को निचोड़कर उसका रस निकाल लेते हैं और छिलके को फेंक देते हैं। जबकि, दरअसल नींबू के छिलके सफाई में मददगार साबित हो सकते हैं। नींबू के छिलकों में मौजूद सिट्रिक एसिड टिफिन बॉक्स से आने वाली दुर्गंध को तो दूर करता ही है। साथ ही टिफिन बॉक्स से आने वाली दुर्गंध को भी दूर करता है। इस विधि के लिए ताजे नींबू के छिलकों को पानी में उबालें और इस पानी को टिफिन बॉक्स में डालकर करीब आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। आखिर में पानी की मदद से टिफिन बॉक्स को साफ कर लें।
सिरके के घोल का प्रयोग करें

सफेद सिरके और पानी को बराबर मात्रा में मिलाएं और घोल को अपने लंच बॉक्स या बोतल में डालें। इसे कुछ घंटों या रात भर के लिए लगा रहने दें। फिर पानी से अच्छी तरह धो लें। सिरका प्राकृतिक दुर्गन्ध दूर करनेवाला एक अच्छा ऑप्शन है। जो खराब गंध को खत्म करने में मदद कर सकता है।
