4 चीजें जो बिना वजह खरीदी जाती है शादियों में, नहीं होता इनका कोई ख़ास इस्तेमाल: Wedding Shopping
Wedding Shopping

शादी की शॉपिंग न पड़ जाए जेब पर भारी, इस तरह बचे बेकार के खर्चों से

अपनी बहु या बेटी को गहने दें लेकिन गहने ऐसे हों जिन्हें वो आसानी से पहन सकें, अंगूठी, चेन, हल्का गले का हार और गोल्ड या डायमंड ब्रेसलेट रोज़ में भी पहने जा सकते हैं।

Wedding Shopping: शादी एक ऐसा अवसर है जब लोग ढेर सारी तैयारिया करते हैं, और इस दिन को खास बनाने के लिए महंगी चीज़ों का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई ऐसी चीज़ें हैं जो शादी के दौरान खरीदी जाती हैं, लेकिन उनकी असलियत में कोई खास जरुरत नहीं होती, ये चीजें पैसे की बर्बादी के अलावा कुछ नहीं होतीं। इस दिन को खास बनाने के लिए कई महंगी और दिखावे की वस्तुएं खरीदी जाती हैं, जिनका असल में कोई खास उपयोग नहीं होता। इन्हें अक्सर शादी की शोभा बढ़ाने के लिए खरीदा जाता है, लेकिन इनका उपयोग केवल शादी के दिन तक ही सीमित रहता है। इनमें कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जो दूल्हा दुल्हन के लिए खरीदी जाती हैं

लेकिन वो भी अक्सर उनके काम नहीं आती हैं और बेकार हों जाती है।

शादी के तोहफे के रूप में दुल्हन को भारी गहने दिए जाते हैं। ये गहने शादी वाले दिन तो बहुत अच्छे लगते हैं, लेकिन इसके बाद इनका कोई ख़ास इस्तेमाल नहीं होता और ये यूं ही अलमारी में पड़े रहते हैं। बेशक आप अपनी बहु या बेटी को गहने दें लेकिन गहने ऐसे हों जिन्हें वो आसानी से पहन सकें, अंगूठी, चेन, हल्का गले का हार और गोल्ड या डायमंड ब्रेसलेट रोज़ में भी पहने जा सकते हैं। इस तरह ये इस्तेमाल भी होंगे और भारी गहनों का खर्च भी कम हों जाएगा।

हर लड़की अपनी शादी में ख़ास दिखना चाहती है, लेकिन अगर इसके लिए आप लाखों रूपये खर्च कर रहीं हैं तो ये किसी भी तरह से समझदारी नहीं है। बेशक आपके पास पैसों की कमी ना हों लेकिन फिर भी जो पैसे आपने डिज़ाइनर लहंगे में लगाएं हैं उन्हें आप कहीं और इन्वेस्ट कर के उसका अच्छा रिटर्न पा सकती हैं। डिज़ाइनर लहंगे की फर्स्ट कॉपी किसी अच्छी जगह से बनवाएं और बाद में आप उस से कोई ड्रेस भी बनवा सकती हैं।

आजकल हर बैंक्वेट हॉल में पहले से ही आर्टिफीसियल फूलों से काफी अच्छी साज सज्जा पहले से ही मौजूद होती हैं। लेकिन आपके इवेंट के आस पास आपके पास बैंक्वेट से फोटोज आ सकती हैं जहाँ भव्य सजावट आपको दिखाई जाएगी और उस से इम्प्रेस हों कर आप उस पर हज़ारों और कभी कभी तो लाख रूपये भी खर्च कर देते हैं। अपनी भावनाओं पर काबू रखें और पहले से मौजूद सजावट का ही इस्तेमाल करें।

शादी के दिन दूल्हा दुल्हन महंगे जूते,सैंडल, शाल, पगड़ी, आदि खरीदे जाते हैं। ये सब इतने आरामदायक नहीं होते, लेकिन इन पर काफी पैसा खर्च होता हैं। ना ही दुल्हन के लिए खरीदा गया महंगा क्लच शादी के अगले दिन किसी काम का रहता हैं, क्यूंकि उसमे इतना स्पेस ही नहीं होता की मोबाइल तक भी आ पाए। ठीक इसी तरह दूल्हे की महंगी पड़गी रुमाल आदि सब दिखाव के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले ना लें। अपनी जेब पर ज्यादा भार न पड़ने दें।

हर शहर में एक ऐसा मार्किट होता हैं जहाँ हर तरह की चीजें सही रेट पर मिलती हैं। सही समय पर ऐसे मार्किट में जाएँ और दिखावे वाली चीजें वहीँ से खरीदें ताकि आप फिजूलखर्ची से बच सकें। कोशिश ये करें जो चीज़ीं काम की हों और सच में जिनका उपयोग हों वही खरीदी जाएं।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...