बच्चेदानी में गांठ होने पर महिलाओं को होती हैं ये 5 परेशानियां, समय पर कराएं इलाज: Uterine Fibroids Sign
Uterine Fibroids Sign

बच्चेदानी में गांठ होने पर महिलाओं को होती हैं ये 5 परेशानियां, समय पर कराएं इलाज

Uterine fibroids Sign : बच्चेदानी में गांठ की समस्या होने पर शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में-

Uterine Fibroids Sign : बच्चेदानी में गांठ यानी गर्भाशय फाइब्रॉएड एक कॉमन गैर-कैंसरयुक्त ट्यूमर है, जो बच्चेदानी के ऊपर या फिर आसपास होती है। बच्चेदानी में गांठ होने की स्थिति में अधिक घबराने की जरूरत नहीं होती है। हालांकि, इस स्थिति में महिलाओं के शरीर में कई तरह के लक्षण दिखते हैं। आइए जानते हैं बच्चेदानी में गांठ होने पर शरीर में दिखने वाले लक्षण क्या हैं?

Also read : नई ब्राइड्स शादी बाद इन सेलिब्रिटीज की तरह स्टाइल कर सकती हैं, हैवी साड़ियां

Uterine Fibroids Sign
Pain During Sex

बच्चेदानी यानी गर्भाशय में गांठ होने की स्थिति में महिलाओं को सेक्स के दौरान काफी ज्यादा दर्द की परेशानी हो सकती है। इस स्थिति में महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की जरूरत होती है, ताकि बच्चेदानी में गांठ का पता चल सके। वहीं, इसका उचित इलाज हो सके।

Back Pain
Back Pain

गर्भाशय में गांठ की स्थिति में महिलाओं को कमर में काफी दर्द रहता है। इस दौरान हल्के-फुल्के काम के बाद भी दर्द हो सकता है। कई महिलाएं कमर में दर्द की परेशानी को नजरअंदाज कर देती हैं,जो आगे चलकर गंभीर हो सकता है। इसलिए अगर आपको बिना वजह कमर दर्द की शिकायत रहती है, तो अपना टेस्ट कराएं।

Constipation
Constipation

महिलाओं के गर्भाशय में गांठ की स्थिति होने पर कब्ज और अपच की शिकायत रहती है। अगर आपको भी कब्ज और अपच की शिकायत रहती है, तो यह बच्चेदानी में गांठ की ओर इशारा कर सकता है।

White Discharge
White Discharge

बच्चेदानी में गांठ की समस्या होने पर महिलाओं को व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या हो सकती है। अगर आपको लंबे समय से व्हाइट डिस्चार्ज हो रहा है, तो इस तरह के लक्षणों को नजरअंदाज करने से बचें। यह लक्षण बच्चेदानी में गांठ के संकेत हो सकते हैं। ऐसे में आपको एक बार अपना टेस्ट कराकर सही परामर्श लेने की जरूरत होती है।

बच्चेदानी में गांठ की समस्या होने पर महिलाओं को बार-बार पेशाब आ सकता है। अगर आपको पूरे दिन में 7 से 8 बार से अधिक पेशाब आ रहा है, तो यह स्थिति गंभीर हो सकती है।

Toilet
Toilet

बच्चेदानी में गांठ होने पर महिलाओं के शरीर में ये संकेत देखे जा सकते हैं। समय पर इन संकेतों को पहचानकर अपना इलाज कराएं।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...