Stomach Worm Remedy: क्या आपके बच्चे के पेट में दर्द रहता है? क्या वह खाना खाते ही पॉटी के लिए भागता है? क्या आपका बच्चा खाने से जी चुराता है? अगर आपका बच्चा इन सभी परेशानियों का सामना कर रहा है तो समझ लिजिए कि उसके पेट में कीड़े हैं। पेट में कीड़े होना सामान्य बात है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये कीड़े बच्चों को ही अपना शिकार क्यों बनाते हैं और ये अक्सर गर्मियों के मौसम में ही क्यों पनपते हैं। यदि नहीं, तो चलिए हम आपकी मदद करते हैं और साथ ही बताएंगे दादी मां के खास नुस्खों के बारे में जो पेट के कीड़ों का सफाया करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
क्यों होते हैं पेट में कीड़े

बच्चों के पेट में कीड़े होना आम है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि इसे नजरअंदाज किया जाना चाहिए। यदि इसका सही इलाज न किया जाए तो ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं। पेट के कीड़े एक प्रकार का संक्रमण है जिसे हेल्मिंथ इंफेक्शन के नाम से जाना जाता है। ये कीड़े सामान्यतौर पर गंदगी और बासे खाने की वजह से होते हैं। ये कीड़े बच्चों के आंतों को अपना घर बनाते हैं और उनके आहार से पोषक तत्वों को प्राप्त करते हैं। जिसके कारण बच्चा बीमार और कुपोषित हो सकता है।
गर्मियों के मौसम में ही क्यों होते हैं कीड़े
गर्मी के मौसम में जितनी तेजी से तापमान बढ़ता है उतनी तेजी से बैक्टीरिया, वायरस और फंगस पनपने लगते हैं। जिसकी वजह से भोजन और पानी दूषित व संक्रमित हो जाता है। धूल, गर्मी और पसीने के कारण बच्चों में स्वच्छता बनाए रखने में मुश्किल आती है, जिसकी वजह से पेट में कीड़े होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इसके अलावा बासी और जंक फूड भी कीड़ों को पनपने में मदद कर सकता है। बच्चों का पेट बड़ों की अपेक्षा अधिक नाजुक और संवेदनशील होता है वह खराब खाने को डाइजेस्ट नहीं कर पाता है और दस्त, उल्टी व फूड पॉइज्निंग का शिकार हो जाता है।
पेट में कीड़े होने के लक्षण
– बदबूदार पॉटी होना
– एनस के आसपास खुजली
– पेट में दर्द
– चक्कर
– डायरिया
– वेट लॉस
– उल्टी
– भूख में कमी
– तनाव और एंग्जाइटी
– गैस और ब्लोटिंग
पेट में कीड़े होने का कारण

– संक्रमित जगह के संपर्क में आना
– कच्चे या अधपके भोजन का सेवन
– संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आना
पेट के कीड़े निकालने के घरेलू नुस्खे
– कच्चे पपीते में एंजाइम और पपैन होता है जो आंत में पनपने वाले कीड़ों को नष्ट कर सकता है।
– बच्चे को यदि गुड़ और अजवाइन को मिलाकर खिलाया जाए तो पेट के कीड़ों को बढ़ने से रोका जा सकता है।
– करेले के पानी को शहद के साथ पीने से भी पेट के कीड़े नष्ट हो जाते हैं।
– नीम में एंटी-पैरासाइटिक गुण होते हैं जो आंत के कीड़ों को नष्ट करने का काम कर सकते हैं।
– पेट में कीड़े होने पर सुबह के समय खाली पेट लहसुन की दो कलियों का यदि सेवन किया जाए तो 4-5 दिनों में कीड़ों से छुटकारा मिल सकता है।
