white jamun fruit benefits
white jamun fruit benefits

White Jamun Benefits: गर्मियों के मौसम में आसानी से मिलने वाले जामुन खाने का मजा ही कुछ और है। बचपन में तो आपने भी इसे जरूर खाया होगा। जामुन स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसके अंदर कई जरूरी गुण पाए जाते हैं। आप हरे और लाल जामुन के बारे में तो जरूर जानते होंगे, लेकिन क्या आपने कभी सफेद जामुन के बारे में सुना है।

यह भी देखें-गर्मियों में टी-जोन पर जम जाता है ऑयल, तो इन मेकअप टिप्स की लें मदद: T Zone Oily Skin

हालांकि सफेद जामुन के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं, लेकिन इसे सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आपको बता दें कि यह फल दिल, पेट और स्किन के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। सफेद जामुन के अंदर पानी की बहुत अधिक मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से गर्मियों में बॉडी को कई तरह के फायदे मिलते हैं।

इसे आपको भी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। सफेद जामुन के फायदों के बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने इसके फायदों के बारे में विस्तार से बताया है। आइए आप भी जानिए सफेद जामुन के फायदों के बारे में।

सफेद जामुन क्या होता है?

White Jamun Benefits
What is white jamun?

सफेद जामुनों को जावा एप्पल, रोज एप्पल, वैक्स जम्बू, वैक्स एप्पल जैसे कई नामों से भी जाना जाता है। गर्मियों के सीजन में यह फल बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसके अंदर पानी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती। इसे पानी का सेब भी कहा जाता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार ने इसके कई फायदे बताएं हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए

For diabetic patients
For diabetic patients

डायबिटीज, हाइपरटेंशन, कॉलेस्ट्रोल और अपच की समस्या से परेशान लोगों को अपनी डाइट में सफेद जामुनों को शामिल करना चाहिए। इससे सेहत को कई लाभ मिलते हैं।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं, तो ऐसे में आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है और कई रोगों का जोखिम कम होता है। इसके अलावा इसके सेवन से वजन को घटाने में भी मदद मिलती है।

सफेद बालों का समस्या

gray hair problem
gray hair problem

आजकल बहुत से लोग उम्र से पहले सफेद बालों की समस्या से परेशान रहने लगे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह गलत लाइफस्टाइल है। ऐसे में इस समस्या से राहत के लिए आप डाइट में बदलाव कर सकते हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर सफेद जामुन को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करे

इस फल के अंदर मौजूद नाइयासिन गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाने का काम करता है। इसके साथ ही हानिकारक ट्राइग्लिसराइड, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इससे आपकी हार्ट हेल्थ में भी सुधार आता है।

आंखों की रोशनी सुधारे

improve eyesight
improve eyesight

सफेद जामुन के अंदर विटामिन बी और विटामिन सी बहुत ही अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से आंखों का रोशनी में सुधार आता है। इसके साथ ही ये आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म रेट को भी सुधारता है।