गर्मियों में टी-जोन पर जम जाता है ऑयल, तो इन मेकअप टिप्स की लें मदद: T Zone Oily Skin
for glowing skin

T Zone Oily Skin: मेकअप करना भरा किसे पसंद नहीं होता। अपने चेहरे की छोटी-मोटी कमियों को छुपाने के लिए मेकअप एक बहुत ही बेहतरीन जरिया है। इसके इस्तेमाल से आप अपने स्किन की कई तरह की समस्याओं से राहत पा सकती हैं। मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल हमेशा अपने स्किन टाइप के हिसाब से ही करना चाहिए।

यह भी देखें-जानिए मलाइका अरोड़ा की ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट: Malaika Arora Beauty

गर्मियों के मौसम में स्किन का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। समर सीजन नें चेहरे के टी-जोन पर अक्सर ऑयल जमा हो जाता है। इसकी वजह से स्किन बहुत ही चिपचिपी सी नजर आने लगती हैं। इसके साथ ही ये ऑयल आपके नाक के आसपास के एरिया पर ब्लैकहेड्स और पिंपल की भी वजह बनता है।

दरअसल टी-जोन के पास ओपन पोर्स की मौजूदगी के कारण ये इतना ऑयली नजर आने लगता है। ऐसे में इस ऑयल को छुपाने के लिए आप कुछ शानदार मेकअप हैक्स की मदद ले सकती हैं। इससे आपकी स्किन पर ऑयल कम नजर आएगा।

सिलिकॉन प्राइमर करें यूज

T Zone Oily Skin
use silicone primer

ऑयली स्किन बहुत ही चिपचिपी सी होती है। ऐसे में स्किन के चिपचिपेपन को कम करने के लिए आप सिलिकॉन बेस प्राइमर का इस्तेमाल कर सकती हैं। ध्यान रहे सिलिकॉन प्राइमर का इस्तेमाल केवल अपने टी-जोन पर ही करें। इसकी एक ड्रॉप अपने टी-जोन पर लगाएं। चेहरे के बाकी हिस्सों के लिए अपनी स्किन टाइप के हिसाब से दूसरा प्राइमर इस्तेमाल करें। इससे टी-जोन का ऑयल कम रिलीज होगा।

लूज पाउडर करें इस्तेमाल

अगर आपके भी चेहरे के नाक के आसपास के हिस्से पर ऑयल जमता है, तो आपको मेकअप में लिक्विड या क्रीम प्रोडक्ट यूज करने के बाद उस पर ऊपर से लूज पाउडर या कॉम्पैक्ट पाउडर जरूर लगाना चाहिए। इससे आपका मेकअप काफी अच्छे से सेट हो जाएगा। साथ ही चेहरे पर एक्सट्रा ऑयल भी नजर नहीं आएगा। ध्यान रहें बहुत ज्यादा पाउडर का भी इस्तेमाल ना करें। इसके अलावा हर थोड़ी देर में ऑयल दिखने पर आप कॉम्पैक्ट पाउडर से टचअप कर सकती हैं।

मैट फाउंडेशन का करें इस्तेमाल

use matte foundation
use matte foundation

अगर आपकी स्किन पहले से ही ऑयली है, तो ऐसे में आपको ड्युई फाउंडेशन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। दरअसल ड्युई फाउंडेशन में ऑयल की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ऐसे में आपको अपने लिए मैट फाउंडेशन का ही चुनाव करना चाहिए। इससे आपका मेकअप काफी क्लीन और क्लीयर नजर आएगा।

मेकअप सेटिंग स्प्रे का करें इस्तेमाल

मेकअप करने के बाद उसे सेटिंग स्प्रे से सेट करना बिल्कुल ना भूलें। अपने टी-जोन को ऑयल फ्री रखने के लिए आप सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें। इसका चुनाव भी अपनी स्किन टाइप के हिसाब से ही करें। ध्यान रहे इसे अपनी आंखों से बचाकर सावधानी से चेहरे पर स्प्रे करें।

कंसीलर और हाइलाइटर लगाएं

apply concealer and highlighter
apply concealer and highlighter

चेहरे के टी-जोन पर जमे ऑयल को मेकअप से छुपाने के लिए आप उसपर कंसीलर का इस्तेमाल करें। ध्यान रहे इस पर लेयर ना बनाएं वरना आपका मेकअप केकी लग सकता है। इसके बाद ऊपर से हल्का सा हाइलाइटर इस्तेमाल करें। इसकी मदद से चेहरे का एक्ट्रा ऑयल तो छुपेगा ही साथ ही आपके फेस पर एक ग्लो भी नजर आएगा।