ज्यादा नींद आने के पीछे हो सकती है इन 2 विटामिन्स की कमी, इन आहार से करें इसकी पूर्ति
Excessive Sleep : शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी से काफी ज्यादा नींद आ सकती है। आइए जानते हैं इन विटामिन्स के बारे में विस्तार से-
Excessive Sleep Reason: दिन में ज्यादा नींद आने के पीछे न सिर्फ थकान होती है, बल्कि शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की कमी के कारण भी नींद काफी ज्यादा आने लगती हैं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे विटामिन्स के बारे में बताएंगे, जिसकी कमी से आपको काफी ज्यादा नींद आ सकती है। इन विटामिन्स में दो विटामिन्स सबसे प्रमुख हैं। आइए जानत हैं शरीर में किन विटामिन्स की कमी के कारण काफी ज्यादा नींद आती है?
Also read: शरीर के लिए बड़े काम है विटामिन ‘के’
विटामिन डी की कमी

शरीर में विटामिन डी की कमी से थकान और अत्यधिक नींद आने की समस्या हो सकती है। अगर आपके शरीर में इस विटामिन की कमी है, तो इसकी पूर्ति करने का प्रयास करें। शरीर में विटामिन डी की पूर्ति के लिए आपको कुछ समय धूप में बैठने की जरूरत होती है। इसके अलावा कुछ महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थों का सेवन करके आप इसकी कमी को दूर कर सकते हैं, जैसे-
सैल्मन मछली : यह विटामिन डी का एक समृद्ध स्रोत है। इसके सेवन से काफी हद तक विटामिन डी की कमी को दूर किया जा सकता है। साथ ही यह ओमेगा-3 फैटी एसिड का काफी अच्छा सोर्स होता है।
अंडे की जर्दी: अंडे की जर्दी में भी विटामिन डी पाया जाता है। इसके अलावा यह गुड कोलेस्ट्रॉल का काफी अच्छा सोर्स है।
दूध और डेयरी उत्पाद: इनसे भी विटामिन डी प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही कैल्शियम का अच्छा सोर्स है, जो हड्डियों की मजबूती को बढ़ावा दे सकता है।
सूरज की रोशनी: प्रतिदिन थोड़ी देर सूरज की रोशनी में रहना विटामिन डी के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसके लिए कुछ समय सूरत की रोशनी में जरूर बैठें।
विटामिन बी12 की कमी

शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण मरीजों को काफी ज्यादा थकान महसूस होता है, जिसकी वजह से आपको काफी ज्यादा नींद आने की समस्या हो सकती है। इसकी पूर्ति के के लिए आप कुछ आहार का सेवन कर सकते हैं, जैसे-
मांस और मछली: यह विटामिन बी12 के प्रमुख स्रोत हैं। साथ ही यह कई पोषक तत्वों का भंडार है।
अंडे: अंडे न सिर्फ विटामिन डी का अच्छा सोर्स है, बल्कि यह विटामिन बी12 की अच्छी मात्रा होती है।
दूध और डेयरी उत्पाद: दूध, दही, पनीर जैसे आहार में विटामिन बी12 भरपूर रूप से होता है।
फोर्टिफाइड युक्त अनाज: कुछ अनाज विटामिन बी12 से समृद्ध होते हैं, जो शाकाहारी लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं।
इन आहारों को अपने दैनिक आहार में जोड़ने से आप विटामिन डी और बी12 की कमी को पूरा कर सकते हैं और अत्यधिक नींद आने की समस्या से काफी हद तक छुटकारा पा सकते हैं।
