Curd with Sugar or Salt
Curd with Sugar or Salt

Curd with Sugar or Salt: बहुत से लोग दही में नमक डाल कर खाते हैं तो कुछ लोग चीनी वाली मीठी दही खाना पसंद करते हैं। दही का सेवन करने से पाचन अच्छा रहता है और यह खाने के स्वाद को और भी बढ़ा देती है। इसको खाने से आपके पेट को ठंडक मिलती है। दही को चीनी के साथ खाने से भी इसके कई लाभ मिलते हैं जैसे तुरंत एनर्जी मिलती है और खाने में भी इसका स्वाद खट्टा न लग कर मीठा लगने लगता है। वहीं नमक के साथ खाने के भी कुछ लाभ तो कुछ हानियां होती है। आइए जान लेते हैं दही को किसी साथ खाना चाहिए।

चीनी के साथ दही खाने के लाभ

अगर आप दही में चीनी मिला कर खाते हैं तो इससे आपको तुरंत एनर्जी मिलती है और शरीर ठंडा रहता है। इसको खाने से गर्मियों में ज्यादा लाभ मिलता है। किसी शुभ काम को करने से पहले भी चीनी वाली दही का सेवन करना लाभदायक माना जाता है। चीनी वाली दही खाने के नुकसान चीनी वाली दही खाने से आपका मोटापा बढ़ सकता है और डायबिटीज का रिस्क भी अधिक हो सकता है।

नमक के साथ दही खाने के लाभ

अगर आप दही में नमक मिला कर खाते हैं तो इससे पाचन सेहत अच्छी रहती है और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनने में भी मदद मिलती है। इससे पेट फूलने जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। वहीं इसके कुछ नुकसान भी है जैसे हाई बीपी हो जाना या फिर वाटर रिटेंशन हो जाना।

अपनी जरूरतों के हिसाब से खाएं

आपको दही चीनी के साथ खानी है या नमक के साथ यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है। आपके स्वाद और आपकी सेहत के हिसाब से आप इसका सेवन किसी भी चीज के साथ कर सकते हैं। सुबह खाली पेट दही का सेवन चीनी के साथ करें और शाम को इसमें नमक मिला कर खाएं।

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...