Sunbath in Summer: हमारे शरीर के लिए खाना पानी की तरह ही धूप भी लगना बहुत जरूरी है। हालाँकि ठंड में धूप का मज़ा लेने के लिए हम पूरे दिन धूप में गुजार सकते है लेकिन जब बात गर्मी की आती है तो धूप से सभी बचना चाहते है। धूप सेंकने से आपको विटामिन डी मिलता है जो हड्डियों के लिए बेहद जरुरी विटामिन है। अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है तो आपको कई तरह की बीमारियाँ होने का खतरा बन जाता है। गर्मी में धूप सेंकने के लिए उससे विटामिन डी प्राप्त करने का एक समय होता है हमें उसी समय धूप से सेंक लेना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको बताते है कि धूप सेंकना क्यों जरुरी है, धूप सेंकने से कौन सी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है और गर्मियों में धूप सेंकने का सही समय क्या है?
शरीर के लिए धूप सेंकना क्यों जरुरी है?

धूप विटामिन डी का सबसे अच्छा स्त्रोत है। ये विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरुरी विटामिन है। इसलिए रोजाना थोड़ी धूप सेंकना बेहद जरुरी है। विटामिन डी हड्डियों को मजबूत बनाता है, शरीर की इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। इसके साथ साथ स्ट्रेस, डिप्रेशन के खतरों से भी बचाता है। लेकिन धूप सेंकने का एक उचित समय होता है अगर आप गलत समय में धूप सेंकते है तो आपकी स्किन और बालों को उससे नुकसान होता है।
गर्मियों में धूप सेंकने का सही समय क्या है?
गर्मियों में सुबह होते ही धूप के दर्शन हो जाते है और 10 बजते ही सूरज बिल्कुल तपने लगता है। गर्मी में अगर आप विटामिन डी के लिए धूप सेंकना चाहते है तो इसका सबसे उचित समय है सुबह 7 बजे से 9 बजे। इस समय में सूर्य की किरण सबसे ज्यादा विटामिन डी का निर्माण करती है और सूर्य की किरणों में से निकलने वाली हानिकारक किरण न के बराबर होती है। इसके साथ ही शाम को जब सूर्यास्त होता हुआ नजर आता है उस समय भी धूप सेंकना शरीर के लिए लाभकारी होता है।
धूप सेंकने से मिलने वाले फायदे

विटामिन डी के लिए जरुरी
जैसे कि हमने पहले ही बताया कि धूप विटामिन डी का सबसे अच्छा स्त्रोत है इसलिए धूप सेंकना जरुरी है। ज्यादातर 40 के बाद के उम्र के लोगों में विटामिन डी की कमी ज्यादा देखी जाती है जिसकी वजह से जोड़ो में दर्द की तकलीफें उनके लिए बढ़ जाती है। वहीं आजकल की लाइफस्टाइल की वजह से तो कम उम्र के लोगों को भी विटामिन डी की कमी का सामना करना पड़ रहा है जिसकी वजह से मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द की शिकायत रहती है।
धूप सेंकने से कैंसर से बचाव होता है
रोजाना सुबह की धूप सेंकने से कैंसर जैसी बड़ी बीमारी के खतरों से बचा जा सकता है। दरअसल सूरज की किरणों में एंटी कैंसर तत्व होते है जिससे कैंसर का खतरा कम हो जाता है। वहीं जो लोग कैंसर से पीड़ित है उनके लिए भी धूप आरामदेह है।
इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाये
अगर आप सही मात्रा में रोजाना धूप सेंक रहे है तो इससे आपके शरीर का इम्युनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है। आम वायरल इन्फेक्शन जैसी बीमारी आपसे दूर रहती है।
स्ट्रेस, डिप्रेशन करें दूर
जिन लोगों को ज्यादा स्ट्रेस और डिप्रेशन की समस्या रहती है उनके लिए भी धूप बचावकारी है। डॉक्टर भी ऐसे में धूप लेने की सलाह देते है जिससे तनाव और अवसाद को कम किया जा सकता है।
