विटामिन डी से भरपूर है संतरा, मशरुम भी है विटामिन डी की रेस में नंबर वन
सूरज की रोशनी, जो विटामिन डी के प्राकृतिक स्रोत के रूप में काम करती है
Vitamin D Rich Food: विटामिन डी की कमी आजकल एक गंभीर और आम सामान्य समस्या बन गई है, जो हमारी लाइफस्टाइल खानपान और सूरज की रोशनी की कमी की वजह से दिन प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही है। वैसे तो विटामिन डी की कमी के इलाज के लिए कई उपाय हैं, लेकिन अगर एक चीज को ध्यान में रखा जाए, तो वह है सूरज की रोशनी। सूरज की रोशनी, जो विटामिन डी के प्राकृतिक स्रोत के रूप में काम करती है, अगर इसे सही मात्रा में और सही तरीके से लिया जाए, तो यह विटामिन डी की कमी को जड़ से खत्म कर सकती है।
आइये जानते हैं कौन से खाद्य पदार्थ विटामिन डी की कमी को जल्द ही पूरा कर देते हैं।
ध्यान रखें ये टिप्स

सूरज की रौशनी ठीक तरह से शरीर को मिल पाए इसके लिए कुछ बातें ध्यान रखना बहुत जरुरी हैं ताकि इसका फायदा शरीर को पूरी तरह और जल्द से जल्द मिल पाए।
समय का रहे ध्यान
सुबह के समय, जब सूूरज की किरणें हल्की और ताकतवर होती हैं, उस समय सूरज के संपर्क में आना सबसे अच्छा होता है। करीब 20 से 25 मिनट तक सूरज के संपर्क में रहना शरीर के लिए काफी होता है।
त्वचा पर धूप लगाना

सूर्य की रोशनी से विटामिन डी अब्सॉर्ब करने के लिए आपकी त्वचा का हिस्सा सीधे सूरज के संपर्क में होना चाहिए। हाथों, पैरों, या चेहरे को सूर्य की रोशनी में रखना काफी है।
सूर्य का अनुपात
अगर आप किसी ऐसी जगह पर रहते हैं जहां सूरज की रोशनी कम होती है या मौसम में ज्यादा धुंधलापन रहता है, तो आपको थोड़े ज्यादा समय के लिए सूरज के संपर्क में आना चाहिए।
विटामिन डी के मुख्य स्रोत

ऑरेंज जूस
ऑरेंज जूस विटामिन C का अच्छा स्रोत है, लेकिन इससे हड्डियों के लिए जरूरी विटामिन D की पूर्ति भी होती है। इसलिए, अगर आप नियमित रूप से ऑरेंज जूस पीते हैं, तो यह विटामिन D की कमी को पूरा करने में मदद करता है।
दूध
गाय के दूध में विटामिन D बहुतायत मात्रा में पाया जाता है, और आजकल बाजार में भी ऐसा दूध मिलता हैं जो विटामिन D से भरपूर होते हैं। रोज़ दूध पीने से न केवल हड्डियाँ मजबूत होती हैं, बल्कि शरीर के कई जरूरी फंक्शन्स भी सुचारु रूप से चलते हैं।
मशरूम
मशरूम में भी विटामिन D पाया जाता है। मशरूम विटामिन डी का काफी अच्छा वेजिटेरियन सोर्स माना जाता है, जो शरीर में विटामिन D का स्तर बढ़ाने में मदद करता है। मशरूम विटामिन D के लिए एक बेहतरीन स्रोत है।
अंडा
अंडे में भी विटामिन D होता है, खासकर अंडे की ज़र्दी में। यह प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है और शरीर में विटामिन D के स्तर को बनाए रखने में काफी मदद करता है। रोज़ाना एक अंडा खाने से आपको विटामिन D के साथ दुसरे जरुरी पोषक तत्व मिलते हैं।
सोया दूध
सोया दूध भी विटामिन D का ख़ास स्रोत है, खासकर अगर इसे फोर्टिफाई किया गया हो तो ये काफी फायदा देता है। सोया दूध उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो डेयरी प्रोडक्ट का सेवन किसी वजह से नहीं करते हैं। यह विटामिन D के अलावा प्रोटीन और कैल्शियम से भी भरपूर होता है।
