Weight Loss Tips
Weight Loss Tips

Overview: कम समय में वजन घटाने के असरदार और हेल्दी तरीके, जो 10 दिनों में दिखाएं फर्क

अगर आप कम समय में वजन कम करना चाहते हैं, तो 10 दिन की सही रणनीति आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। इस दौरान संतुलित डाइट, ज्यादा पानी पीना, चीनी और जंक फूड से दूरी, रोज़ाना वॉक या हल्की एक्सरसाइज़ और अच्छी नींद पर खास ध्यान देना जरूरी है। साथ ही, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर भोजन मेटाबॉलिज़्म को तेज करता है और पेट लंबे समय तक भरा रखता है।

Lose Weight in 10 Days: वजन कम करने के लिए शरीर पर मेहनत करने के साथ-साथ धैर्य रखना भी जरूरी होता है। अतिरिक्त वजन घटाने के लिए सही समय पर सही आहार लेना, वर्कआउट करना और संतुलित डाइट अपनाना आवश्यक है। कई लोग मानते हैं कि वजन कम करना कठिन होता है, लेकिन सही तरीके अपनाने से इसे तेजी से घटाया जा सकता है। बढ़ता वजन न सिर्फ कई बीमारियों को न्योता देता है, बल्कि व्यक्तित्व पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। वजन कम करने के लिए डाइट पर नियंत्रण और नियमित व्यायाम करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि दस दिनों में वजन घटाने के लिए किन उपायों को अपनाया जा सकता है।

दिन की शुरूआत योगा या एक्सरसाइज से करें

start your day with exercise
start your day with exercise

वजन कम करने के लिए दिन की शुरुआत योग या एक्सरसाइज से करें। कई अध्ययनों में पाया गया है कि जो लोग सुबह योग करते हैं, वे दिन में किसी भी समय योग करने वालों की तुलना में अधिक फिट और स्वस्थ होते हैं। सुबह योग करने से शरीर में सकारात्मक हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे हम पूरे दिन ऊर्जावान और सक्रिय महसूस करते हैं।

रोजाना वजन नहीं तोलें

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो ज्यादा उतावले न हों और रोज अपना वजन न तोलें। रोजाना वजन मापने से आप अनावश्यक तनाव महसूस कर सकते हैं। इसलिए, बेहतर होगा कि हफ्ते में सिर्फ एक बार, वह भी सुबह के समय, अपना वजन जांचें।

अपना नाश्ता हमेशा साथ रखें

अक्सर भूख लगने पर हम बाहर का नाश्ता खा लेते हैं, जो वजन बढ़ाने का एक बड़ा कारण बन सकता है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप घर के बने हेल्दी स्नैक्स का सेवन करें। नाश्ते में आप नट्स और सीड्स, फल, दही, चाट, स्प्राउट्स, डार्क चॉकलेट, चीला या पनीर जैसी पौष्टिक चीजों को शामिल कर सकते हैं। इससे न सिर्फ आपकी भूख शांत होगी, बल्कि वजन भी नियंत्रित रहेगा।

पानी ज्यादा पीएं

गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए अधिक पानी पिएं। कई शोधों में पाया गया है कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से मेटाबॉलिज्म को लगभग 30% तक बढ़ाया जा सकता है। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आंवला, तरबूज और खरबूजा जैसे फलों का सेवन करें।

धीरे-धीरे खाएं

वजन कम करने में खाने का तरीका महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि आप वजन घटाना चाहते हैं, तो भोजन को धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबाकर खाएं। इससे न केवल आपका पाचन बेहतर होगा, बल्कि भूख भी जल्दी शांत हो जाएगी।

प्रोटीन का सेवन करें

अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं, क्योंकि यह वसा जलाने और मांसपेशियों के निर्माण में सहायक होता है। पनीर, अंडे, स्प्राउट्स, दाल, चिकन, मछली या मांस को आहार में शामिल करें। प्रोटीन शरीर को लंबे समय तक संतुष्ट रखता है, क्योंकि इसे पचाने में अधिक समय लगता है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा कम होती है।

घर का खाना खाएं

अगले 10 दिनों तक केवल घर का बना खाना खाने की कोशिश करें। घर का भोजन आपको चीनी, वसा, तेल और नमक पर नियंत्रण रखने में मदद करता है। खाने में तेल, नमक और मसालों का सीमित उपयोग करें। ऐसा करने से आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं।

इंटरमिटेंट फास्टिंग आजमाएं

दिनभर भूखे रहने के बजाय हल्का और संतुलित भोजन करें। आप इंटरमिटेंट फास्टिंग भी अपना सकते हैं, जिसमें 16 घंटे का उपवास किया जाता है। यदि आप इसे आज़माना चाहते हैं, तो शाम 5 या 6 बजे तक डिनर कर लें और उसके बाद रातभर कुछ न खाएं। अगली सुबह 8 बजे के बाद ही नाश्ता करें।

Subscribe GL

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...