मोटापे को दोगुनी रफ्तार से बढ़ा देती हैं सुबह की ये 7 आदतें: Morning habits that causes weight gain
चलिए जानते हैं कि आपकी सुबह की किन गलतियों से वजन धीरे-धीरे बढ़ रहा है।
Morning Habits That Cause Weight Gain: वजन बढ़ना एक आम समस्या है जिसका मुख्य कारण हमारी रोजमर्रा के जिंदगी में की गई कुछ गलतियां होती हैं। सुबह उठने के साथ ही हम कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसका सीधा असर हमारे वजन पर पड़ता है तो चलिए जानते हैं कि किन गलतियों से आपका वजन धीरे-धीरे बढ़ रहा है।
Also read: पेट की जिद्दी चर्बी से छुटकारा पाने का सबसे सरल तरीका, रोजाना पिएं ये एक जूस: Weight Loss Drinks
ब्रेकफास्ट मिस करना

अक्सर आपने ऐसे लोगों को देखा होगा जो अपना ब्रेकफास्ट मिस कर देते हैं। घर से ही दफ्तर के लिए दो टिफिन पैक करवाते हैं कि नाश्ता भी वहीं जाकर कर लिया जाएगा लेकिन दो भोजन के बीच में समय का एक अंतराल होना जरूरी होता है। जब आप खाली पेट ही घर से निकलते हैं तो बॉडी में एनर्जी की कमी होती है। साथ ही लंबे समय तक ऐसा करने से रोग प्रतिरोधकता घट जाती है, जिससे आप बीमार पडऩे लगते हैं।
नाश्ते में प्रोसेस्ड फूड
यदि आप नाश्ते में प्रोसेस्ड फूड खाते हैं तो इससे भी आपका वजन बढ़ता है। ज्यादातर प्रोसेस्ड फूड मैदे से बनते हैं। इनमें प्रिजर्वेटिव्स एड किए जाते हैं, जिससे मोटापा बढ़ने लगता है। फाइबर की कमी होने से ये पचने में समय लगाते हैं और आपको पेट संबंधी समस्या होने लगती हैं।
सुबह की धूप न लेना
आप अगर सुबह उठने के बाद ताजी धूप या हवा नहीं लेते हैं तो एक समय के बाद आपके शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है। विटामिन डी न केवल शरीर को कैल्शियम अवशोषित करने की ताकत देता है, बल्कि आपको मोटापे से भी बचाता है। इसलिए सुबह धूप में जरूर बैठें।
पानी न पीना

सुबह के समय खाली पेट पानी पीना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर से विषैले पदार्थों को दूर करने का काम करता है। सुबह उठकर पानी पीने से शरीर का तापमान बना रहता है। इससे शरीर को पोषक तत्वों का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। साथ ही पाचनतंत्र में सुधार होता है, जिससे वजन घटता है।
अधिक कैलोरी लेना
डाइट में ज्यादा कैलोरी मोटापे को ही जन्म देती है, जितना हो सके कम कैलोरी वाला खाना खाएं। अगर आपने ज्यादा कैलोरी इनटेक कर लिया है तो उसे जलाने के लिए स्पीड वॉक, जॉगिंग, ट्रेड मील वॉकिंग या फिर कुछ एक्सरसाइज की मदद ले सकते हैं।
लेट तक सोना या बिस्तर पर रहना
सुबह जागने के बाद भी देर तक बिस्तर पर लेटे रहना गलत आदत है। साथ ही लेट सोकर उठना भी बढ़ते वजन का कारण बन सकता है। ये शरीर की एनर्जी को कम करता है और आप दिनभर थकावट महसूस करते हैं।
व्यायाम न करना

आप भले ही मोटे हों या नहीं हर व्यक्ति के लिए डेली एक्सरसाइज जरूरी है। यह शरीर में जोड़ों और मांसपेशियों के अच्छे से काम करने के लिए आवश्यक है। यह बॉडी को फ्लेक्सिब्लिटी प्रदान करता है। मोटे लोगों को नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए।
