Weight Loss Powder
Weight Loss Powder Credit: Istock

Weight Loss Powder: वर्तमान में वेट लॉस करना बेहद चैलेंजिंग होता जा रहा है। खासकर उन लोगों के लिए जिनके पास समय की कमी है। ऐसे में अधिकतर लोग ऐसे विकल्‍पों की तलाश करते हैं जो आसानी से उनकी वेट लॉस जर्नी का हिस्‍सा बन सके। पिछले कुछ समय में एक चमत्‍कारी पाउडर फिटनेस फ्रीक्‍स के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। जो न केवल वेटलॉस में मददगार है बल्कि डायबिटीज और कोलेस्‍ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं मोरिंगा पाउडर की। एंटी-ऑक्‍सीडेंट से भरपूर इस पाउडर का कई सेलेब्रिटीज भी सेवन कर, अच्‍छा खासा वजन कम कर चुके हैं। इन से‍लेबिटीज में टॉप पर है कॉमेडियन भारती सिंह, जिन्‍होंने लगभग 40 किलो वजन घटाया है। भारती ने कई इंटरव्‍यू में अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बताया है जिसमें मोरिंगा पाउडर या टेबलेट के बारे में भी जिक्र किया है। मोरिंगा पाउडर कैसे काम करता है और इसके क्‍या हेल्‍थ बेनिफिट्स है चलिए जानते हैं इसके बारे में।

क्‍या खास है मोरिंगा में

Weight Loss Powder
What is special in Moringa

मोरिंगा ओलिफेरा की पत्तियां, बीज, छाल, जड़ और फूल सभी चीजों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इस पौधे का सबसे अधिक उपयोग किया जाने वाला हिस्‍सा इसकी पत्तियां हैं, जिसे पाउडर के रूप में इस्‍तेमाल किया जाता है। इस पाउडर को कैप्‍सूल के फॉर्म में भी खाया जाता है। पोषक तत्‍वों से भरपूर इसकी पत्तियों में अमीनो एसिड, एंटीऑक्‍सीडेंट, विटामिन, कैल्शियम, मैग्‍नीशियम और आयरन होता है। मोरिंगा मैक्रो और माइक्रोन्‍यूट्रिएंट्स से भी समृद्ध होता है जो कई बीमारियों की रोकथाम के लिए महत्‍वपूर्ण है।   

मोरिंगा पाउडर के हेल्‍थ बेनिफिट्स

सेक्‍स ड्राइव में सुधार: मोरिंगा कोर्टिसोल को बढ़ाकर और डोपामाइन हार्मोन को कम करके लिबिडो को प्रभावित कर सकता है। अध्‍ययनों में पाया गया है कि मोरिंगा टेस्‍टोस्‍टेरोन को बढ़ा सकता है और कोर्टिसोल को कम करके सेक्‍स ड्राइव में सुधार कर सकता है। ये पुरुषों के लिए बेहद लाभकारी हो सकता है।

बैलेंस ब्‍लड शुगर: ये पाउडर आपके ब्‍लड शुगर को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। मोरिंगा पाउडर का उपयोग करने वाले लोगों के ब्‍लड शुगर लेवल में सकारात्‍मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

एंटी-एजिंग प्रॉपर्टी: उम्र बढ़ने के साथ शरीर और चेहरे में कई प्रकार के बदलाव होते रहते हैं, जिसमें रिंकल्‍स और फाइन लाइंस होना स्‍वाभाविक है। मोरिंगा में फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्‍स जैसे एंटी-ऑक्‍सीडेंट होते हैं, जो समय से पहले आई झुर्रियों से लड़ने में मदद करते हैं और त्‍वचा को खूबसूरत बनाए रखते हैं।

वेट लॉस में सहायक: मोरिंगा की पत्तियां शरीर की सूजन को कम कर वेट को मैनेज करने में मदद करती हैं। आजकल वेट लॉस के लिए इसका सेवन अधिक लोकप्रिय हो रहा है। इसे पाउडर और टेबलेट के फॉर्म में लिया जा सकता है।

मोरिंगा के साइड इफेक्‍ट्स

वेट लॉस के लिए अपनाएं ये पाउडर
Side effects of Moringa

– मोरिंगा का सेवन करने से स्‍टमक इंफेक्‍शन, मितली और उल्‍टी की समस्‍या हो सकती है।

– ये पाउडर गैस रिफ्लेक्‍स को एक्टिव कर सकता है।

– जो लोग पहले से ब्‍लड को पतला करने वाली दवाईयों का सेवन कर रहे हैं उन्‍हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

– हाईब्‍लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को बिना चिकित्‍सक की सलाह के इसका उपयोग नहीं करना चाहिए।