Bajra Thepla for weight loss
Bajra Thepla for weight loss

Summary:वजन घटाने में असरदार बाजरा ठेपला: जानें फायदे और आसान रेसिपी

बाजरा फाइबर और प्रोटीन से भरपूर लो-कैलोरी अनाज है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखता है और ओवरईटिंग से बचाता है। वजन कम करने के साथ यह पाचन सुधारता है और शरीर को जरूरी एनर्जी भी देता है।

Bajra Thepla for Weight Loss:आज के समय में अधिकांश लोगों के लिए मोटापा एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। बढ़ते मोटापे के कारण शरीर का वजन बढ़ने के साथ-साथ कई अन्य तरह की बीमारियों का भी खतरा बढ़ता है। ऐसे में वजन कम करने के लिए एक सही डाइट लेना बहुत जरूरी होता है। लेकिन अधिकांश लोग यह ही नहीं समझ पाते हैं कि वजन कम करने के लिए क्या खाएं, ऐसे में वजन घटाने के लिए बाजरा एक अच्छा विकल्प है। यह वजन कम करने के साथ-साथ कई तरह की स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं में भी काफी कारगर है। साथ ही वजन कम करने के लिए इससे कई स्वादिष्ठ रेसिपीज भी तैयार की जा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि बाजरा वजन कम करने में कैसे कारगर है और क्या है बाजरा थेपला की स्वादिष्ट रेसिपी।

bajra
Millet has many qualities

बाजरा कई पोषक तत्वों से भरा होता है। यह प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर, सोडियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फोलेट और मैग्नीशियम पाया जाता है। इसके अलावा बाजरा में फास्फोरस, जिंक, राइबोफ्लेविन, थायमीन, नियासिन और विटामिन बी 6 भी पाया जाता है।

weight loss
How is millet helpful in weight loss?

बाजरा में कई तरह के पोषक तत्व होने के साथ-साथ इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी विधमान होते हैं, जिसकी वजह से यह पाचन क्रिया को संतुलित रखती है। साथ ही बाजरा एक लो कैलोरी फूड है, जिसकी वजह से इसे एक बार खाने के बाद आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है और आप ओवेरईटिंग से बचते हैं और आपका वजन नियंत्रण में रहता है। इसके अलावा बाजरा ग्लूटेन फ्री भी होता है, जिसकी वजह से ये आसानी से पचता है और वजन कम करने के दौरान आपको एनर्जी भी मिलती है।

Bajra Thepla
Bajra Thepla Recipe

सामग्री

  • 2 कपबाजरे का आटा
  • 1 कप- गेहूं का आटा
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • एक छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
  • दरदरी पिसी हुई काली मिर्च
  • छोटा टुकड़ा अदरक का कद्दूकस किया हुआ
  • बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • बारीक कटी हुई धनिया की पत्तियां
  • स्वादानुसार नमक
  • घी/ऑलिव ऑयल

सबसे पहले बाजरे के आटे में गेहूं का आटा मिक्स करें। अब इसमें हल्दी पाउडर, काली मिर्च, धनिया की पत्तियां, अदरक और हरी मिर्च डाल दें। फिर इसमें स्वादानुसार नमक और 2-3 चम्मच घी या फिर ऑलिव ऑइल मिलाएं। पहले इसे बिना पानी डालें अच्छी तरह से मिलाएं। उसके बाद इसमें हल्का-हल्का पानी डालते हुए इसे अच्छी तरह से गुथ लें। फिर इस डो के ऊपर थोड़ा सा घी या ऑलिव ऑयल लगा कर इसे ढक कर लगभग आधे घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद तवा को माध्यम आंच पर थोड़ा गर्म करें और इस डो से लोई बना कर इसे  गोलाकार में बेल लें। उसके बाद इसे तवा पर डाल दें। जब यह हल्का सा पक जाए तब इस पर घी लगाएं और दोनों तरफ से इसे अच्छी तरह से पका लें। लीजिए आसानी से तैयार है आपका बाजरा थेपला।  इस टेस्टी थेपले को आप गुड़ व पुदीना-धनिया की चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...