Summary: पीच है वजन कम करने के लिए सबसे अच्छा फल
पीच में मौजूद चीनी और कार्बोहाइड्रेट भूख को कम करने और मिठास की इच्छा को कम करती है। इसलिए वजन कम करने के लिए डाइटिंग करने का प्लान बना रही हैं तो सबसे पहले डाइट में पीच फल को शामिल करें।
Peach for weight loss: ‘पीच’ को हिंदी में आड़ू कहा जाता है। यह एक खट्टा व मीठे स्वाद वाला फल है, जो देखने में खूबसूरत होने के साथ-साथ गुणों से भी भरपूर होता है। इसमें एंटी-ऑक्सिडेंट, खनिज और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। पीच में विटामिन सी भी होता है, जो कोलेजन उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है और त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार करता है। सिर्फ यही नहीं पीच वजन कम करने में भी सहायक है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहती हैं तो इसे अपने डाइट में जरूर शामिल करें।
फाइबर से भरपूर होता है पीच

पीच में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और जल्दी भूख भी नहीं लगती है और आप बार-बार खाना खाने से बचती हैं, जिसकी वजह से आपका वजन कंट्रोल में रहता है। दरअसल इसमें मौजूद चीनी और कार्बोहाइड्रेट भूख को कम करने और मिठास की इच्छा को कम करती है। इसलिए वजन कम करने के लिए डाइटिंग करने का प्लान बना रही हैं तो सबसे पहले डाइट में पीच फल को शामिल करें।
मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में है सहायक

खराब मेटाबालिज्म के कारण वजन घटाने में काफी परेशानी होती है। दरअसल खराब मेटाबालिज्म कभी बढ़ती उम्र के कारण तो कभी हार्मोन्स असंतुलन के कारण होता है। इस समस्या का सबसे सरल समाधान है कि आप पीच खाना शुरू कर दें। पीच में फेनोलिक नामक यौगिक होता है जो शरीर का मोटापा कम करता है, शरीर के सूजन को घटाता है और मेटाबालिज्म को बढ़ाने में मदद करता है।
पीच में पानी की मात्रा ज्यादा होती है
पीच एक ऐसा फल है, जिसमें भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है, इसमें पानी की मात्रा तकरीबन 88 प्रतिशत होती है। पीच में पानी की मात्रा अधिक होने का मतलब यह है कि इसके सेवन से आपको कम कैलोरी मिलती है औऱ शरीर को पानी ज्यादा। इसलिए वज़न कम करने वाले लोगों के लिए पीच सबसे अच्छा फल हैं क्योंकि ये आपके शरीर में पानी की कमी को दूर करता है और आपको हाइड्रेटेड रखता है।
पाचन में सुधार करता है

पीच फाइबर का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों ही प्रकार के फाइबर पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया को सुधारते हैं। साथ ही इसके सेवन से आपका पाचन दुरुस्त होता है और मल त्यागने में भी आसानी होती है। यह शरीर में विषाक्त पदार्थ को जमा नहीं होने देता है। इसलिए इसके सेवन से वज़न नियंत्रित रहता है और यह आसानी से वजन घटाने में भी मदद करता है।
कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है

पीच में कई फायदेमंद गुण होते हैं, सबसे बड़ा गुण यह है कि इसके सेवन से आपको अधिक कैलोरी नहीं मिलती है, क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। इसलिए जब आप वजन कम करने के लिए इसका सेवन करना शुरू करते हैं तो आसानी से आपका वजन कम होने लगता है।
