तेजी से वजन घटा सकते हैं ये आयुर्वेदिक हर्ब्स, थुलथुली चर्बी हो जाएगी कम
Weight Loss Herbs : जब आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आप हर तरह के प्रयास में जुट जाते हैं। इस दौरान तरह-तरह के हेल्दी आहार, घंटों जिम में समय बिताना जैसे प्रयास शामिल है।
Weight Loss Herbs: जब आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आप हर तरह के प्रयास में जुट जाते हैं। इस दौरान तरह-तरह के हेल्दी आहार, घंटों जिम में समय बिताना जैसे प्रयास शामिल है। अधिकतर हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि वजन घटाने के लिए आपको अपनी डाइट पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। इसके साथ-साथ कुछ समय की फिजिकल एक्टिविटी भी जरूरी है, जिससे आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट हो सके। वहीं, कुछ हर्ब्स भी आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं, जिससे शरीर में अतिरिक्त कैलोरी तेजी से बर्न होती है। यह वजन घटाने के लिए बहुत ही जरूरी होता है। इस लेख में हम आपको वजन घटाने के लिए कुछ हर्ब्स और सप्लीमेंट्स के बारे में बताएंगे, जिससे आपका वेट लॉस तेजी से हो सकता है। इस विषय की जानकारी हमने लखनऊ में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. मनीष सिंह से बातचीत की है।
Also read: नाश्ते में हेल्दी के साथ कुछ टेस्टी भी चाहिए तो ट्राई करें बनाना चॉकलेट पैनकेक
हूडिया गॉर्डोन

शरीर के अतिरिक्त वजन को घटाने के लिए हूडिया गॉर्डोन ले सकते हैं। यह दक्षिणी अफ्रीका के रेगिस्तानों से प्राप्त एक जड़ी बूटी है, जो भूख को दबाने में मदद करती है। इसका एक्टिव घटक, P57 नामक अणु है, ये मस्तिष्क के उस हिस्से को प्रभावित करता है, जो रक्त शर्करा के स्तर पर प्रतिक्रिया करके भूख को नियंत्रित करता है। इसकी मदद से आप अपने भूख को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। भारतीय मार्केट में इसका अर्क बहुत ही आसानी से मिल सकता है। हालांकि, इसके प्रयोग से पहले एक बार आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
करेला का अर्क

वजन घटाने के लिए करेले से तैयार अर्क काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। यह मेटाबॉलिक सिंड्रोम, विशेष रूप से डायबिटीज को मैनेज कर सकता है। यह वजन बढ़ने को नियंत्रित करने के लिए भी एक बहुत अच्छी जड़ी बूटी है। ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित ताइवान के एक अध्ययन से पता चला है कि करेला के अर्क में बायोएक्टिव यौगिक होते हैं, जो एंजाइम AMPK को एक्टिव करते हैं। यह एक प्रोटीन है, फ्यूल चयापचय को नियंत्रित करता है और ग्लूकोज के अवशोषण में सुधार करता है। ऐसे में अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो फिजिकल एक्टिविटी और सही डाइट के साथ-साथ अकेले के अर्क का भी सेवन कर सकते हैं। आप इसे घर पर तैयार कर सकते हैं या फिर मार्केट में मौजूद कई तरह के ब्रांड्स से भी इसे ले सकते हैं।
ग्रीन टी का अर्क

कई नैदानिक अध्ययनों से पता चलता है कि ग्रीन टी का अर्क मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है। यह शरीर के अतिरिक्त फैट को जलाने में मददगार साबित हो सकता है। ग्रीन टी के अर्क में मौजूद पॉलीफेनोल (कैटेचिन) आपके शरीर का अतिरिक्त फैट जला सकता है। नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन करने से हाइपरग्लाइसेमिया, डिस्लिपिडेमिया और एलोक्सन जैसी मेटाबॉलिज्म सिंड्रोम को दूर किया जा सकता है। वजन घटाने के लिए किसी भी अच्छे ब्रांड का ग्रीन टी आप पी सकते हैं। हालांकि, इस सिर्फ ग्रीन टी पर निर्भर रहने से वजन कम नहीं होता है। इसके साथ-साथ आपको सही डाइट और नियमित रूप से एक्सरसाइज की जरूरत होती है।
डंडेलियन

डंडेलियन वजन घटाने के लिए काफी मूल्यवान जड़ी-बूटियों में से एक माना जाता है। यह न सिर्फ वजन घटाने में प्रभावी है, बल्कि इसकी मदद से पित्ताशय, थायराइड और लिवर जैसी समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है। यह शरीर में मौजूद अतिरिक्त पानी को कम करके महत्वपूर्ण वजन घटाने में मदद कर सकता है। इसकी मदद से शरीर की विषाक्तता कम हो सकती है। यह वसा को पाचन में मदद भी करता है। डंडेलियन की जड़ के अर्क पित्त उत्पादन को बढ़ाते हैं और उन खाद्य पदार्थों के पाचन में सहायता करते हैं, जो सूजन और पेट फूलने का कारण बनते हैं। हालांकि, अधिक मात्रा में इसके सेवन से हार्टबर्न और एलर्जिक रिएक्शन जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन के मेडिकल स्टोर पर डंडेलियन (Dandelion) के पाउडर आपको आसानी से मिल जाएंगे।
गुग्गुल

गुग्गुल का अर्क मुकुल लोहबान (कॉमिनफोरा मुकुल) से प्राप्त होता है। यह काफी फायदेमंद आयुर्वेदिक सप्लीमेंट्स है, जो वेट लॉस से लेकर कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज जैसी परेशानी को कम कर सकता है। यह थाइरॉयड फंक्शन को उत्तेजित करके वजन घटाने में सहायक साबित हो सकता है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो इसके अर्क या फिर पाउडर का सेवन कर सकते हैं। मार्केट में गुग्गुल से तैयार अर्क काफी आसानी से मिल जाता है। डाबर से लेकर पतंजलि ब्रांड के आप गुग्गुल ले सकते हैं। हालांकि, सेवन से पहले एक बार एक्सपर्ट की मदद लें।
HTP (5-L-हाइड्रॉक्सी ट्रिप्टोफैन)

यह ग्रिफ्रोनिया सिम्पलिसीफोलिया (Griffonia simplicifolia) के बीज से निकाला गया एक अर्क है, जो मस्तिष्क में सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाने में उपयोगी साबित हो सकता है। L-ट्रिप्टोफैन एक आवश्यक अमीनो एसिड है, जो शरीर में 5-HTP में परिवर्तित हो जाता है, जो बदले में सेरोटोनिन (एक न्यूरोट्रांसमीटर) में परिवर्तित हो जाता है। सेरोटोनिन का स्तर कम होने से चिंता और डिप्रेशन जैसी स्थिति हो सकती है। इसके अलावा कार्ब की क्रेविंग और वजन बढ़ने जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। इस स्थिति से बचने के लिए आप एक्सपर्ट की सलाह से इस सप्लीमेंट्स को ले सकते हैं।
जिनसेंग

जिनसेंग एक आयुर्वेदिक हर्ब्स है, जिसका प्रयोग आप वेट लॉस सप्लीमेंट्स के रूप में कर सकते हैं। कई अध्ययनों से साबित होता है कि वजन घटाने के लिए जिनसेंग काफी प्रभावी औषधी है। हाल ही में एक एक छोटे से अध्ययन में पाया गया है कि आठ सप्ताह तक प्रतिदिन दो बार जिनसेंग लेने से शरीर के वजन को घटाने में मदद मिल सकती है। जिनसेंग का अर्क या फिर पाउडर मार्केट में आसानी से मिल सकते हैं। इसका प्रयोग करने से पहले एक बार आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
जिमनेमा सिल्वेस्ट्रे

जिम्नेमा सिल्वेस्ट्रे एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है, जिसके इस्तेमाल से आपका ब्लड शुगर काफी हद तक कंट्रोल हो सकता है। हालांकि, कुछ शोध से पता चलता है कि यह उन लोगों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है, जो अपना वजन कम करना चाहते हैं। इसमें जिम्नेमिक एसिड नामक एक यौगिक होता है, जो शुगर क्रेविंग को दूर कर सकता है। इससे आपका वेट लॉस काफी तेजी से हो सकता है।
कैरलुमा फ़िम्ब्रिएटा

शरीर के अतिरिक्त वजन को घटाने के लिए आप कैरलुमा फ़िम्ब्रिएट सप्लीमेंट्स का प्रयोग कर सकते हैं। यह एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। इसके प्रयोग से सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाने में मदद मिल सकती है, जो एक न्यूरोट्रांसमीटर है जो भूख को कंट्रोल कर सकती है। इससे आपका वजन अपने आप कम हो सकता है।
शरीर का अतिरिक्त वजन घटाने के लिए आप कई तरह के हर्ब्स और सप्लीमेंट्स का प्रयोग कर सकते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है और भूख भी कंट्रोल हो सकता है, जिससे शरीर का वजन घटाने में मदद मिलती है। हालांकि, किसी भी हर्ब्स या फिर सप्लीमेंट्स को लेने से पहले एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्य या फिर आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
