महिलाओं और पुरुषों का उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन: Weight Chart
Weight Chart Tips

वजन का यह चार्ट एक बार देख लें

उम्र के हिसाब से हर एक महिला और पुरुष का वजन अलग-अलग हो सकता है। आइए जानते हैं उम्र के हिसाब से महिलाओं और पुरुषों का कितना होना चाहिए वजन?

Weight Chart : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए वजन को संतुलित रखना बहुत ही जरूरी है। हेल्दी वेट आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर कर सकता है। अगर आपका वजन अधिक है, तो आसपास के लोग आपको हीन भावना से देखने लगते हैं जिसकी वजह से आप मानसिक परेशानियों से ग्रसित हो सकते हैं। वहीं, इसकी वजह से कई तरह की शारीरिक समस्याएं जैसे- थायराइड, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर इत्यादि हो सकता है। इतना ही नहीं, शरीर का वजन अधिक होने से महिलाओं को गर्भधारण करने में भी परेशानी हो सकती है। ऐसे में आपको अपना परफेक्ट फिगर करना बहुत ही जरूरी है।

आपके शरीर का वजन कितना होना चाहिए यह आपकी उम्र और हाइट पर निर्भर करती है। आज हम इस लेख में आपको उम्र के हिसाब से कितना वजन होना चाहिए के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं उम्र के हिसाब से कितना वजन होना चाहिए?

Weight Chart: उम्र के हिसाब से पुरुषों का वजन कितना होना चाहिए?

  • 0 से 2 माह के नवजात शिशु का वजन करीब 3.3 किलोग्राम होना चाहिए।
  • 2 से 5 माह के बच्चों का वजन करीब 6 किलोग्राम होना चाहिए।
  • 6 से 8 माह के बच्चे के वजन करीब 7.2 होना चाहिए।
  • 9 माह से 1 साल तक के बच्चे का वजन 10 किलोग्राम होना चाहिए।
  • 2 साल से 5 साल तक के बच्चे का वजन 12.5 किलोग्राम होना चाहिए।
  • 6 से 8 साल तक के बच्चे का वजन 14 किलो से लेकर 18 किलो तक होना चाहिए
  • 9 से 11 साल तक के बच्चे का वजन 28 किलो से 31 किलो तक होना चाहिए।
  • 12 से 14 वर्ष के बच्चे का वजन 32 किलो से 38 किलो तक होना चाहिए।
  • 15 से 20 साल के बच्चे का वजन 40 से 50 के आसपास होना चाहिए।
  • 21 से 30 वर्ष तक वयस्कों का वजन- 60 से 70 किलो के आसपास होना चाहिए।
  • 41 से 50 वर्ष तक के पुरुषों का वजन 60 से 75 किलोग्राम होना चाहिए।
  • 51 से 60 वर्ष तक के पुरुष का वजन 60 से 70 किलोग्राम होना चाहिए।
Weight Chart
Weight Chart for Men

उम्र के हिसाब से महिलाओं का कितना होना चाहिए वजन?

  • 0 से 2 माह के नवजात शिशु का वजन करीब 3.3 किलोग्राम होना चाहिए।
  • 2 से 5 माह के बच्चों का वजन करीब 5.4 किलोग्राम होना चाहिए।
  • 6 से 8 माह के बच्चे के वजन करीब 6.5 होना चाहिए।
  • 9 माह से 1 साल तक के बच्चे का वजन 9.5 किलोग्राम होना चाहिए।
  • 2 साल से 5 साल तक के बच्चे का वजन 11.8 किलोग्राम होना चाहिए।
  • 6 से 8 साल तक के बच्चे का वजन 14 किलो से लेकर 17 किलो तक होना चाहिए
  • 9 से 11 साल तक के बच्चे का वजन 28 किलो से 31 किलो तक होना चाहिए।
  • 12 से 14 वर्ष के बच्चे का वजन 32 किलो से 36 किलो तक होना चाहिए।
  • 15 से 20 साल के बच्चे का वजन 45 किलो के आसपास होना चाहिए।
  • 21 से 30 वर्ष तक वयस्कों का वजन- 50 से 60 किलो के आसपास होना चाहिए।
  • 41 से 50 वर्ष तक के पुरुषों का वजन 59 से 63 किलोग्राम होना चाहिए।
  • 51 से 60 वर्ष तक के पुरुष का वजन 59 से 63 किलोग्राम होना चाहिए।
Weight Chart
Weight Chart for Women

वजन का यह चार्ट राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान ने निर्धारित किया है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपका वजन इस चार्ट के अनुसार नहीं है, तो इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। आपका वजन उम्र के साथ-साथ हाइट पर भी निर्भर करता है। इसलिए अगर आपकी हाइट कम या ज्यादा है, तो वजन में अंतर हो सकता है। ऐसे में आप अपने एक्सपर्ट से सलाह लेकर अपने वजन को कंट्रोल करने की कोशिश करें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...