हर उम्र में दिखना चाहती हैं जवां, आज ही शुरू करें ये 5 काम: Fight the Aging Process
Fight the Aging Process

Fight the Aging Process: हर किसी की चाहत होती है कि वो बढ़ती उम्र के साथ भी हमेशा जवां बना रहे। जवां दिखने की चाहत हर कोई रखता है, लेकिन आजकल के गलत लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से लोग वक्त से पहले ही बूढ़ दिखने लगे हैं। आइए आज आपको ऐसे ही कुछ टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनसे आपको जवां दिखने में मदद मिल सकती हैं। 

झुर्रियां ऐसे करें कम

ये तब दिखाई देती हैं जब आपकी त्वचा पतली, शुष्क और कम लचीली हो जाती है। वहीं कई बार ये उम्र से पहले भी हो सकती हैं। इसके पीछे धूम्रपान और सूरज से आने वाली अल्ट्रावॉयलेट कीरणें वजह हो सकती हैं। 

स्किन की करें केयर

उम्र बढ़ने के इन लक्षणों को कम करने के लिए, अपनी त्वचा को धूप से बचाएं, धूम्रपान से दूरी बनाएं। इसके अलावा आपको मॉइस्चराइज़र या प्रिस्क्रिप्शन रेटिनोइड्स का भी इस्तेमाल करना चाहिए। 

ड्राई स्किन से राहत

ड्राई स्किन की वजह आप वक्त से पहले बूढ़ नजर आ सकते हैं। ऐसे में आपको धूप और स्मोक से दूरी बनानी होगी। ऐसे में मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं। 

अल्कोहल से दूरी

इसके अलावा आपको अल्कोहल से भी दूरी बनानी होगी। इससे आपकी बॉडी डिहाइड्रेट होती है और आपकी स्किन ड्राई होने लगती है। ऐसे में अल्कोहल से दूर रहें। 

यह भी देखें-बवाल के फोटोशूट में जान्हवी कपूर और वरुण धवन की केमिस्ट्री ने फैंस को किया हैरान: Bawaal Cast Photoshoot

सही नींद लें 

उम्र बढ़ने के साथ नींद की कमी आपके लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। नींद की कमी की वजह से स्किन पर असर पड़ता है। ऐसे में आपके लिए नींद को पूरा करना बहुत ही जरूरी है।

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...