सर्दियों में पीते हैं कम पानी? हो जाएं सावधान!: Water Intake
Water Intake

Water Intake: गर्मियों और अन्य मौसम के मुकाबले सर्दियों में हमारी लाइफ स्टाइल बहुत बदल जाती है। सर्दियों में खान-पान से लेकर पहनावे तक में कई बदलाव होते हैं। इतना ही नहीं गर्मी के मुकाबले सर्दी में प्यास कम लगने के कारण लोग पानी भी कम पीने लगते हैं। अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं जो सर्दियों में पानी की मात्रा को गर्मी के मुकाबले बहुत कम कर देते हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। क्योंकि सर्दियों में कम पानी पीना अपनी सेहत से खिलवाड़ करने के बराबर है। चलिए जानते हैं क्यों और कैसे?

दरअसल, कम पानी पीना हमारे शरीर में कई तरह की समस्याओं को जन्म दे सकता है। इसलिए पानी का सही मात्रा में सेवन करना बहुत जरूरी है। पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है। इसके साथ ही शरीर को डिटॉक्स करने का भी काम करता है। साथ ही पानी यूरिन (पेशाब) के जरिए हमारे शरीर से उन तत्वों को बाहर निकालता है जो शरीर के लिए हानिकारक होते हैं।

डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है पैदा

WATER INTAKE  Solution
Dehydration can be a problem

इंसानी शरीर में 65 फीसदी पानी की मात्रा होती है यह हम सभी जानते हैं। वहीं छोटे बच्चों के शरीर में यह मात्रा 80 से 85 फीसदी होते हैं। शरीर में जरूरत से कम पानी पीना हमें डिहाइड्रेशन की तरफ ले जाता है जिससे हमारे अंग अंदरूनी खराब होने लगते हैं। इतना ही नहीं कई बार लोगों को हॉस्पिटल में एडमिट होने की नौबत तक आ जाती है। एक व्यक्ति को एक दिन में 8-10 ग्लास पानी पीना चाहिए। गर्मियों में तो इतना पानी पीना आसान है, लेकिन सर्दियों में ये थोड़ा मुश्किल हो जाता है। क्योंकि जगह, मौसम और समय के हिसाब से पानी पीने की मात्रा प्रभावित होती है।

किडनी पर पड़ता है कम पानी पीने का असर

Water Intake Tips
The effect of drinking less water on kidney

कम पानी पीने का असर सबसे ज्यादा हमारी किडनी पर पड़ता है जो कि स्टोन यानी पथरी के खतरे को बढ़ा देता है। सर्दियों में कम पानी पीने की वजह से हमें ऐसी कोई समस्या ना हो उसके लिए सर्दियों में भी पानी जरूर पिएं। माना कि गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में प्यास कम लगने से पानी की मात्रा कम हो सकती है लेकिन, इस मात्रा को बहुत कम न होने दें । इतना ही नहीं कम पानी पीने की वजह से शरीर में कमजोरी और थकान भी महसूस होने लगती है। पानी की कमी का असर हमारे पूरे शरीर को प्रभावित करता है।

हमेशा अपने पास रखें पानी

Water Intake
Water Intake Solution

सर्दियों में अक्सर देखा गया है कि लोग बाहर निकलते वक्त पानी की बोतल नहीं ले जाते। लेकिन डॉक्टर्स का कहना है कि व्यक्ति को हमेशा अपने पास पानी रखना चाहिए। सर्दियों में अगर आप एक बार में ही ज्यादा पानी नहीं पी पाते तो समय-समय पर थोड़ा-थोड़ा पानी जरूर पीना चाहिए।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...