Washing Foods: रोजाना किचन में हम कितनी ही डिशेज बनाते हैं, लेकिन सभी चीजों को हम हाइजीन के लिए धोकर ही बनाते हैं। वहीं क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिनकों शायद धोने की जरूरत नहीं होती। आज हम आपको ऐसी ही चीजों के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।
कच्चा चिकन
कच्चा चिकन जब पैकेज से बाहर आता है तो चिपचिपा होता है और फिर हमे लगता है कि ये गंदा और इसे धोना चाहिए, लेकिन हालिया अध्ययन में पाया गया है कि भोजन के लिए कच्चे चिकन को धोने से 60% तक बैक्टीरिया उनके सिंक में थे और 26% ने बैक्टीरिया उनकी प्लेट में थे।
पहले से धोया हुआ सलाद
Melons grow on the ground, so pests and microorganisms from dirt and fertilizer are all over them. It's best to wash all melons before you cut into them. https://t.co/8ZfjsharBT pic.twitter.com/nzEQZkM1PX
— WebMD (@WebMD) July 22, 2023
यदि बैग पर लिखा है कि आपकी सब्जियां पहले से धोई गई हैं, तो इसे आपको फिर से धोने की कोई जररूत नहीं है। कई तैयार सलाद प्राकृतिक मलबे को हटाने के लिए ट्रिपल वॉश सिस्टम से गुजरते हैं। ऐसे में इसे बार-बार धोने से इसके न्यूट्रिएंस नष्ट हो जाते हैं।
अंडे
मुर्गी के अंडा देने से ठीक पहले, एक पतली परत, जिसे ब्लूम कहा जाता है, खोल को ढक देती है। यह बैक्टीरिया को इसके छोटे छिद्रों से दूर रखता है। अंडा उत्पादक अंडे को इस तरह से साफ करते हैं कि वह परत बरकरार रहे। घर पर अंडे धोने की कोई जरूरत नहीं होती। इसे बस आपको अच्छे से पकाना चाहिए।
रेड मीट
आप रेड मीट से सभी जीवाणुओं को नहीं धो सकते। रेड मीट पर मौजूद सभी बैक्टीरिया को मारने का सबसे सुरक्षित तरीका इसे कम से कम 145 डिग्री के आंतरिक तापमान पर पकाना है।
यह भी देखें-पहले दिन ही ‘ओपेनहाइमर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाका, करोड़ों की हुई कमाई: Oppenheimer Collection Day 1
मशरूम
एक ओर, यूएसडीए अनुशंसा करता है कि आप किसी भी ऐसे उत्पाद को धो लें जिसके लेबल पर “पूर्व-धोया हुआ” न लिखा हो। दूसरी ओर, मशरूम छोटे स्पंज होते हैं जो पानी चूसते हैं। ऐसे में इसे साफ करने के लिए किसी नम कपड़े की मदद लें।
