जानिए पूरे दिन पानी पीने के फायदे और नुकसान: Warm Water
Warm Water Benefits and Effects

पूरे दिन गर्म पानी पीने से क्या होता है?

Warm Water : गर्म पानी का सेवन करने से शरीर को कुछ फायदे और नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन फायदों और नुकसान के बारे में-

Warm Water : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत ही जरूरी है। अधिकतर हेल्थ एक्सपर्ट पूरे दिन में 7 से 8 गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं। कई लोग पानी को नींबू के साथ पीना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो पूरे दिने गर्म पानी पीते हैं। क्या आप जानते हैं कि पूरे दिन गर्म पानी पीने की आदत से आपके शरीर को कुछ फायदों के साथ-साथ नुकसान भी होता है। जी हां, अगर आप रोजाना पूरे दिन गर्म पानी पीते हैं, तो आपका पाचन दुरुस्त होता है। साथ ही आपकी बॉडी डिटॉक्सिफाई होती हैं। वहीं, इससे कई बीमारियां दूर होती है। हालांकि, इससे कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं पूरे दिन पानी पीने के फायदे और नुकसान क्या हैं?

Also read : मोम की तरह पिघल जाएगा आपका आर्म फैट, घर पर ही आसानी से करें ये एक्सरसाइज: Arm Fat Exercise

पूरे दिन गर्म पानी पीने के फायदे

कब्ज से राहत

अगर आप दिनभर गुनगुना पीन पीते हैं, तो इससे आपका पेट साफ होता है। वहीं, मल त्यागने में भी आसानी होती है। इससे आप अपच और एसिडिटी जैसी परेशानी भी कम कर सकते हैं। अगर आपको कब्ज या फिर अपच जैसी परेशानी रहती है, तो गर्म पानी का सेवन करें।

पाचन तंत्र रहता है दुरुस्त

रोजाना गर्म पानी पीने से पाचन शक्ति को दुरुस्त किया जा सकता है। यह आपकी पाचन प्रक्रिया को तेज करता है। साथ ही आंतों को हाइड्रेट रखने में असरदार होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका पाचन दुरुस्त रहे, तो रोजाना गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके शरीर की गंदगी भी साफ होती है।

वजन घटाने में असरदार

गर्म पानी का सेवन करने से आपका वजन भी तेजी से कम होता है। दरअसल, गर्म पानी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जो शरीर की अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करने में सहायक है। इसलिए वजन घटाने वालों को रोजाना सुबह-शाम गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। इससे आपकी भूख भी कंट्रोल रहती है।

स्किन की परेशानियों से छुटकारा

गर्म पानी पीने से स्किन संबंधी परेशानियों को कम करने में मदद मिलती है। यह आपकी स्किन की ड्राईनेस और झुर्रियों को कम करने में असरदार होता है। दरअसल, गर्म पानी पीने से आपकी स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो स्किन से कील-मुंहासों को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है।

पूरे दिन गर्म पानी पीने के नुकसान

अनिद्रा की शिकायत

अगर आपको बिना वजह पूरे दिन गर्म पानी पीने की आदत है, तो आपको अनिद्रा की परेशानी हो सकती है। दरअसल, जरूरत से ज्यादा गर्म पानी पीने से ब्लड वेसल्स पर दबाव अधिक बढ़ता है, जिसकी वजह से आपको अनिद्रा की परेशानी हो सकती है।

किडनी की परेशानी

अधिक मात्रा में पूरे दिनभर गर्म पानी पीने से आपको किडनी से जुड़ी परेशानी हो सकती है। दरअसल, जब आप गर्म पानी पीते हैं तो इससे शरीर की गंदगी बाहर निकलती है। जब किडनी इन विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, तो इससे किडनी पर जोर पड़ता है। ऐसे में किडनी की समस्या बढ़ सकती है।

नसों में आती है सूजन

जरूरत से अधिक पानी पीने से नसों में सूजन की परेशानी बढ़ सकती है। मुख्य रूप से अगर आप बिना प्यास लगे गर्म पानी पीने हैं, तो इससे नसों की सूजन बढ़ सकती है। साथ ही आपको कई अन्य परेशानियां बढ़ सकती है।

गर्म पानी का सेवन करने से शरीर को कुछ फायदे और नुकसान भी हो सकते हैं। ऐसे में अधिक मात्रा में पानी पीने से बचें। साथ ही पूरे दिन गर्म पानी पीने के बजाय सुबह और शाम में ही 1 गिलास पानी लें। ताकि आपको इसका सही लाभ पहुंच सके।

Leave a comment