Deficiency of Vitamin b12
Deficiency of Vitamin b12 Problems

विटामिन और मिनरल्स शरीर को सही तरह के काम करने में मदद करते हैं। इनकी कमी के आपका शरीर सही तरह से फंक्शन नहीं कर पाता और कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे ही विटामिन बी 12 की कमी की वजह से शरीर में कई तरह की दिक्कतें पैदा होने लगती हैं। आइए जानें विटामिन बी12 की कमी के लक्षण-

शरीर सुन्न होना

पिन और सुई जैसे दर्द को तो आपने भी जरूर महसूस किया होगा। आपको बता दें अक्सर ऐसा अहसास होना विटामिन बी12 की कमी का कारण हो सकता है।

बॉडी का ठंडा रहना

बी12 के बिना, आपके शरीर में ऑक्सीजन ले जाने के लिए पर्याप्त स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो जाती है। इससे आपको कंपकंपी और ठंड लग सकती है, खासकर आपके हाथ और पैर इसकी वजह से ठंडे पड़ सकते हैं।

ब्रेन फॉगिंग

brain fogging
brain fogging

बी12 की कमी से अवसाद, भ्रम, याददाश्त की समस्याएं और भूलने की बीमारी हो सकता है। इसका असर आपके संतुलन पर भी पड़ सकता है। बी12 सप्लीमेंट आमतौर पर सुरक्षित होते हैं। ऐसे में इसकी कमी होने पर आप सप्लीमेंट का सेवन कर सकते हैं।

कमजोरी

आपकी मांसपेशियों में ताकत की कमी हो सकती है। आपको थकान या चक्कर आना भी महसूस हो सकता है। ऐसे में इन लक्षणों को नजरअंदाज करने की भूल ना करें।

चिकनी जीभ

मेडिकल टर्म में इसे एट्रोफिक ग्लोसिटिस कहा जाता है। इस विटामिन की कमी की वजह से आपकी जीभ पर मौजूद छोटे-छोटे दाने, जिन्हें पैपिला कहा जाता है, नष्ट होने लगते हैं। इससे यह एक प्रकार से चिकना और चमकदार दिखता और महसूस होता है।

यह भी देखें-अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता, स्वतंत्रता दिवस पर किया ऐलान: Akshay Kumar Indian Citizenship

दिल की घबराहट

heart palpitation
heart palpitation

यह तब होता है जब आपका दिल अचानक तेज़ हो जाता है या धड़कने बंद कर देता है। आप इसे अपने गले या गर्दन में महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आपको विटामिन बी 12 से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए।

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...