Herbal Tea for Sleep: खुद को तंदुरुस्त और तरोताजा रखने के लिए पर्याप्त आराम करना भी बेहद जरूरी है। भागदौड़ भरी दिनचर्या के बाद रात को चैन की नींद हर कोई चाहता है। हालांकि कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें अक्सर अनिद्रा की समस्या हो जाती है। यह एक गंभीर परेशानी है और इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे चिंता, तनाव, कोई बीमारी, दवाइयां आदि। अच्छी नींद के लिए नियमित दिनचर्या का पालन करना बेहद जरूरी है। इसके अलावा सोने का तरीका भी बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार सोने से पहले चाय, कॉफी के सेवन से बचना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ हर्बल चाय पीने से रात को बड़ी ही अच्छी नींद आती है।
यहां हम आपको 6 ऐसे हर्बल चाय के बारे में बताएंगे जिन्हें पीने से आपको न सिर्फ अच्छी नींद आएगी बल्कि सेहत के लिए भी यह काफी लाभदायक माने जाते हैं। इन्हें पीकर शरीर के साथ मन को भी आराम मिलता है। आइए आपको उन 5 हर्बल चाय के बारे में विस्तार से बताते हैं।
मैगनोलिया
इस हर्बल टी को पीने से न सिर्फ आपकी नींद में सुधार आता है बल्कि यह चाय चिंता और अवसाद को भी कम करती है। यह चाय मैगनोलिया पौधे की छाल, कलियों और तनों से बनाई जाती है। यह तनाव पैदा करने वाले हार्मोन के स्तर को कम करती है और नींद की गड़बड़ी को भी दूर करती है। मैगनोलिया की चाय पीने से महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द से भी राहत मिलती है।
नींबू बाम चाय
इस चाय का सेवन करने से दिमाग शांत रहता है और नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। इस हर्बल चाय में सूजन रोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। हार्ट हेल्थ के लिए भी यह चाय बेहद फायदेमंद मानी जाती है। अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो नींबू बाम से आपका काम आसान हो सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है जिससे वेट लॉस करने में मदद मिलती है।
कैमोमाइल
कैमोमाइल हर्बल चाय पीने से आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे और इससे आपको अच्छी नींद आएगी। इसे पीने से पाचन संबंधी समस्याएं भी दूर होती है। इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो शरीर में सूजन को कम करते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं जिससे कई बीमारियों का खतरा कम होता है।
लैवेंडर
लैवेंडर की चाय इसके ताजे या सूखे फूलों से बनाई जाती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसे पीने से नींद में सुधार, बेहतर पाचन शक्ति, हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा, नियमित मासिक धर्म, सिर दर्द से आराम आदि जैसे कई फायदे होते हैं।
पुदीना टी
पुदीने के अनगिनत फायदे होते हैं। कैफीन मुक्त होने की वजह से यह चाय दिमाग को शांत करती है और तनाव को दूर भगाती है। इससे किसी भी तरह के संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है। पेट के लिए यह चाय फायदेमंद होती है साथ ही इसे पीने से मांसपेशियों को भी आराम मिलता है।
