how to brush your teeth step by step
how to brush your teeth step by step

ब्रश तो आप रोज करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ब्रश करते हुए आप कुछ गलतियां कर रहे होते हैं। क्या आप इसे सही समय पर कर रहे हैं? टूथपेस्ट की सही मात्रा के साथ? आपको बता दें कि अमेरिका में 4 में से 1 से अधिक वयस्कों के दांतों की सड़न का इलाज नहीं किया गया है, और 30 से अधिक उम्र के सभी लोगों में से आधे में मसूड़ों की बीमारी के लक्षण हैं। इसका मुख्य कारण ब्रश करने का गलत तरीका भी है।

देर तक ब्रश न करना

अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन की सलाह है कि प्लाक हटाने के लिए हर बार कम से कम 2 मिनट तक ब्रश करें। इसे बहुत ही आराम से करें, इससे दांतों में फंसा हुआ भोजन सही से निकल पाता है।

केवल एक बार ब्रश

बैक्टीरिया और प्लाक को हटाने के लिए अपने दांतों को दिन में दो बार ब्रश करना महत्वपूर्ण है। तभी आपके दांत सही तरीके से साफ हो सकेंगे।

गलत समय पर ब्रश करना

Change Toothbrush upto 2-3 Months
brushing at the wrong time

खाने के बाद 20 से 30 मिनट के अंदर आपका मुंह थोड़ा एसिडिक हो जाता है और आपके दांतों का इनेमल थोड़ा कमजोर हो जाता है। यदि आप खाने के तुरंत बाद ब्रश करते हैं, तो आप अपने इनेमल के बहुत तेजी से खराब होने का जोखिम उठाते हैं। ऐसे में खाने के 30 मिनट के बाद ही ब्रश करें।

सही तरीके से ब्रश न करना

ब्रश करते हुए दांतों और ब्रश का एंगल बहुत महत्व रखता है। इसी से आपके दांत सही तरीके से साफ हो पाते हैं।

यह भी देखें-साइटिका क्या है? जानें इसके लक्षण व उपचार: Sciatica Symptoms and Remedy

फ्लॉस न करना

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी अच्छी तरह से ब्रश करते हैं, अगर आप फ्लॉस नहीं करते हैं। फ्लॉस करने से आपके दांत ज्यादा बेहतर तरीके से साफ हो पाते हैं।

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...