Healthy Diet Foods: हमारा पूरा शरीर हड्डियों के ढांचे पर ही टिका हुआ है। अगर किसी भी हिस्से में कोई दिक्कत आती है तो यह पूरे सिस्टम को बुरी तरह गिरा सकती है। बताया जाता है कि 30 साल की उम्र तक हड्डियां मजबूत होती है लेकिन इसके बाद हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होती चली जाती हैं। इसके बाद हड्डियों में कमजोरी आने लगती है और ज्यादातर उनके फ्रैक्चर होने का खतरा भी बढ़ता रहता है।
हमारे शरीर में मौजूद हड्डियां कैल्शियम, मिनरल्स, फास्फेट जोड़ों को सपोर्ट देने और खून बनाने जैसे कई कार्य करती हैं। इसलिए इनका मजबूत और स्वस्थ रहना हमारी बॉडी के लिए बेहद जरूरी है। इन्हें मजबूत बनाए रखने के लिए ऐसे डाइट प्लान को अपनाना चाहिए, जिससे हमारी मांसपेशियों के साथ-साथ हड्डियां भी मजबूत बनें।
Also read : हर दिन कीवी खाने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे: Kiwi Benefits
कैल्शियम का अच्छा स्रोत है पालक

पालक में कैल्शियम की मात्रा अच्छी खासी पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत करने के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर की हड्डियों को करीब 25 फ़ीसदी कैल्शियम प्राप्त हो जाता है। पालक में आयरन, विटामिन ए के साथ ही फाइबर भी उच्च मात्रा में पाया जाता है।
हड्डियों में जान फूंक सकता है योगर्ट
कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए हम सबसे ज्यादा जोर देते हैं दूध पीने, लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि योगर्ट में दूध से भी ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है और यह अधिक फायदेमंद होता है।
हड्डियां मजबूत करता है अनानास
अनानास में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके साथ ही पोटेशियम भी उच्च मात्रा में पाया जाता है, जो हमारी बॉडी को बैलेंस करने में मददगार होता है। जिन लोगों को कैल्शियम की कमी होती है उन्हें अपने डाइट में अनानास को जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें कई पोषक तत्वों के साथ ही विटामिन ए भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
बादाम बनाता है हड्डियों को मजबूत

बादाम में मैग्नीशियम, तांबा, विटामिन के, प्रोटीन, जिंक और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व उच्च मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों के हेल्थ के लिए मददगार माने जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। रोजाना इसका सेवन करना कई हैरान करने वाले फायदे दे सकता है। वहीं, बादाम का सेवन अगर डेली किया जाए तो यह हमारी हड्डियों को सख्त बन सकता है।
सोयाबीन का करें रोजाना सेवन
सोयाबीन का सेवन बोन्स के लिए काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, सेलेनियम, विटामिन और कॉपर जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूती देने में मदद करते हैं। सही मायने में कहा जाए तो सोया में वह सभी आवश्यक तत्व मौजूद होते हैं जो हमारी मांसपेशियों और हड्डियों को हेल्दी बनाने में सहायता कर सकते हैं।
चीज को डेली रूटीन लाइफ में करें शामिल

ज्यादातर लोग चीज के बारे में सिर्फ इतना ही जानते हैं कि इसे फास्ट फूड के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन हड्डियों की मजबूती के लिए भी चीज का सेवन फायदेमंद होता है। अगर आपकी हड्डियों में कमजोरी आ रही है तो आप अपने आहार में इसके सेवन को बढ़ा सकते हैं। चीज में भरपूर मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता है।
डेयरी प्रोडक्ट्स जरूर लें
हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती देने के लिए कई लोग मांस, मछली और अंडा खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप शाकाहारी डाइट फॉलो करते हैं तो इसके लिए डेयरी प्रोडक्ट्स को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। यह हड्डियों को मजबूत करने के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
