Tips To Stay Healthy: खुद को हेल्दी रखने के लिए बहुत से जतन करने पड़ते हैं। इसके लिए लाइफस्टाइल से लेकर अपनी डाइट तक पर फोकस करना बहुत ही जरूरी है। अगर हेल्थ ठीक ना हो, तो इससे आपको कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ सकता है। इसके लिए आपको अपने डेली रूटीन में कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए।
योग करें
Tip of the day: Yoga, tai chi, and Pilates can improve balance and flexibility, lower blood pressure, and reduce stress.
— Harvard Health (@HarvardHealth) July 19, 2023
—#HarvardHealthTipoftheDay #HarvardHealth #Yoga #TaiChi #Pilates #Mindfulness pic.twitter.com/23Th4i2Umv
आपको रोजाना कुछ देर योग करना चाहिए। इससे आपको मानसिक और शारीरिक दोनों तरीकों से फिट रहने में मदद मिलती है। इसके लिए आपको रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। इससे आपका ब्लड प्रेशर बेहतर होता है और स्ट्रेस से भी मुक्ति मिलती है। योग के अभ्यास से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी सुधार आता है।
पिलाटे एक्सरसाइज करें
इस एक्सरसाइज को करने से मसल्स पतली होती है और इसके साथ ही मांसपेशियों में मजबूती आती है। इसके नियमित अभ्यास से आप फिट और हेल्दी तो रहते ही हैं, साथ ही इससे आपका बैली फैट भी तेजी से बर्न होता है। रीढ़ की हड्डी को स्ट्रॉग बनाने के लिए भी ये एक्सरसाइज बेस्ट है।
गुनगुना पानी पिएं
रोजाना सुबह उठकर आपको सबसे पहले खाली पेट गुनगुना पानी पीना चाहिए। इससे शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। ये आपकी बॉडी को अंदर से साफ करने का काम करता है। इससे पेट की समस्याएं भी दूर होती हैं।
यह भी देखें-बवाल के फोटोशूट में जान्हवी कपूर और वरुण धवन की केमिस्ट्री ने फैंस को किया हैरान: Bawaal Cast Photoshoot
डाइट का रखें खास ख्याल
हेल्दी रहने के लिए आपकी डाइट का भी सही होना बहुत ही जरूरी होता है। ऐसे में आपको पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। आप जो खाते हैं, आपकी बॉडी भी उसी हिसाब से काम करती है। ऐसे में जंक फूड से दूरी बनाएं और हेल्दी चीजें ही खाएं।
