Reduce High Cholesterol
Uses Of Curry Leaves Credit: Istock

Reduce High Cholesterol: हाई कोलेस्‍ट्रॉल एक ऐसी समस्‍या है जो हार्ट अटैक का कारण बन सकती है। गलत खानपान और बेढंगी लाइफस्‍टाइल के चलते वर्तमान में हर 5 में से 3 व्‍यक्ति कोलेस्‍ट्रॉल की समस्‍या से जूझ रहे हैं। पिछले कुछ सालों में इसके मरीजों की संख्‍या में तेजी से इजाफा हुआ है। हाई कोलेस्‍ट्रॉल डायबिटीज की तरह एक लाइफस्‍टाइल संबंधित समस्‍या है जिसे कंट्रोल करने के लिए दवाओं का सेवन किया जाता है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं दवाओं के अलावा इस समस्‍या से छुटकारा पाने में करी पत्‍ता अहम भूमिका निभा सकती है। जी हां, गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर ने हाल ही में हाई कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को कम करने में करी पत्‍ता के प्रभावी गुणों के बारे में बताया है। ये कैसे काम करता है और इसका इस्‍तेमाल कैसे किया जा सकता है चलिए जानते हैं गुरुदेव से।

क्‍या कहना है गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर का

Reduce High Cholesterol-ऐसे करें कोले‍स्‍ट्रॉल लेवल को कम
What does Gurudev Sri Sri Ravi Shankar have to say

गुरुदेव ने बताया कि स्‍वाभाविक रूप से हाई कोलेस्‍ट्रोल को कम करने और हार्ट को हेल्‍दी रखने में करी पत्‍ता अहम भूमिका निभा सकता है। ये एक ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जो धमनियों को साफ रखने और हाई एलडीएल कोलेस्‍ट्रॉल बिल्‍डअप के कारण होने वाले क्‍लॉगिंग को रोकने में मदद कर सकती है। इसके अलावा धनिया पत्‍ता से बनी चटनी भी कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को कम करने में सहायक हो सकती है। 

करी पत्‍ता के फायदे

– करी पत्‍ता एंटी-ऑक्‍सीडेंट से भरपूर होता है जिसके नियमित सेवन से हाई कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।

– इसके अलावा करी पत्‍ता हाई ब्‍लड शुगर यानी डायबिटीज में भी फायदेमंद हो सकता है।

– करी पत्‍ता और धनिया पत्‍ती में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी और सी होता है जो ओवरऑल हेल्‍थ के लिए लाभदायक होते हैं।

– बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में करी पत्‍ता अहम भूमिका निभा सकता है।

– करी पत्‍ता फाइबर का मुख्‍य स्‍त्रोत है तो डाइजेस्टिव हेल्‍थ को सुधारने में मदद कर सकता है।

– ये शरीर में खराब कोलेस्‍ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्‍ट्रॉल को बढ़ावा देता है।

– करी पत्ते का सेवन पिंपल्‍स की रोकथाम के लिए भी किया जाता है। इसके नियमित सेवन से ब्‍लड प्‍यूरिफिकेशन होता है जिससे पिं‍पल्‍स पर लगाम लगाई जा सकती है।

कैसे करें करी पत्‍ता का इस्‍तेमाल

ऐसे करें कोले‍स्‍ट्रॉल लेवल को कम
How to use curry leaves

– गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर के अनुसार करी पत्‍ता को धनिए की पत्तियों के साथ पीसकर चटनी तैयार कर लें और अपनी रेग्‍यूलर डाइट का हिस्‍सा बनाएं।

– इसे इडली, डोसा, अप्‍पे और उतपम के साथ खाया जा सकता है।

– इसके अलावा करी पत्‍ते का उपयोग तड़का या छौंक के रूप में भी कर सकते हैं।

– कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए खाली पेट करी पत्‍ता की चाय पिएं। इससे कोलेस्‍ट्रॉल तो कम होगा ही साथ ही वेट भी मैनेज हो सकता है।

– करी का इस्‍तेमाल च‍टनियों के अलावा दाल, सब्‍जी, दलिया और कर्ड चावल में भी किया जा सकता है।

– यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो सलाद का भरपूर सेवन करें। इसे अधिक फायदेमंद बनाने के लिए इस पर करी पत्‍ते और राई का तड़का लगाएं। स्‍वाद बढ़ाने के लिए इस पर नीबू का रस डालें।