दवा से पहले आराम देंगे दादी मां के ये खास नुस्खे: Home Remedies
Home Remedies

घरेलू उपचार कुछ बिमारियों में दवाइयों से बेहतर होते हैं

यहां हम कुछ सामान्य समस्याओं के घरेलू उपायों के बारे में जानेंगे, जैसे कि खांसी, जुखाम, बुखार, सिर दर्द, पैरों में दर्द और आंखों का दर्द।

Home Remedies: स्वास्थ्य समस्याओं से जूझते वक्त हम अक्सर दवाइयों का सहारा लेते हैं। हालांकि, कभी-कभी घरेलू उपचार न केवल प्रभावी होते हैं, बल्कि शरीर के लिए अधिक सुरक्षित भी हो सकते हैं। प्राकृतिक उपचार से हमारे शरीर को अधिक राहत मिलती है और ये दवाइयों के मुकाबले साइड इफेक्ट्स भी कम होते हैं। यहां हम कुछ सामान्य समस्याओं के घरेलू उपायों के बारे में जानेंगे,

जैसे कि खांसी, जुखाम, बुखार, सिर दर्द, पैरों में दर्द और आंखों का दर्द।

खांसी और जुखाम आम बीमारियां हैं जो मौसम में बदलाव, वायरल इंफेक्शन या ठंड के कारण होती हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ प्रभावी घरेलू उपाय हैं:

हल्दी और दूध हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी डालकर पीने से खांसी और जुखाम में आराम मिलता है।

अदरक और शहद अदरक का रस और शहद को मिलाकर सेवन करने से गले की खराश और खांसी में आराम मिलता है। अदरक में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन को कम करते हैं।

बुखार शरीर में संक्रमण या सूजन के कारण होता है। बुखार को कम करने के लिए निम्नलिखित घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं:

तुलसी और अदरक तुलसी और अदरक का काढ़ा पीने से बुखार में आराम मिलता है। तुलसी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

पानी से सेंक शरीर पर गीले कपड़े से सेंकने से बुखार की गर्मी कम हो जाती है और शरीर को ठंडक मिलती है।

सिर दर्द कई कारणों से हो सकता है जैसे तनाव, थकावट, नींद की कमी, या शरीर में पानी की कमी। सिर दर्द को ठीक करने के लिए कुछ घरेलू उपाय हैं:

पिपरमिंट तेल पिपरमिंट तेल को माथे पर हलके से मसाज करने से सिर दर्द में आराम मिलता है।

दही और हल्दी दही में हल्दी मिलाकर खाने से सिर दर्द में राहत मिलती है। हल्दी में सूजन कम करने के गुण होते हैं।

पैरों का दर्द कई कारणों से हो सकता है, जैसे कि लंबे समय तक खड़े रहना, भारी वजन उठाना, या शारीरिक थकावट। इस दर्द को दूर करने के लिए

एरंडी का तेल एरंडी के तेल से पैरों की मालिश करने से दर्द में आराम मिलता है। यह मांसपेशियों को शांत करता है और सूजन कम करता है।

गर्म पानी में सेंक गर्म पानी में नमक डालकर पैरों को उसमें डालने से आराम मिलता है।

तुलसी के पत्ते तुलसी के पत्तों को गर्म पानी में डालकर उबालें और उस पानी से पैरों की सिकाई करें।

आंखों का दर्द अक्सर थकान, तनाव, या एलर्जी के कारण हो सकता है। आंखों के दर्द से राहत पाने के लिए निम्नलिखित उपाय हैं:

ठंडे पानी से धोना ठंडे पानी से आंखों को धोने से आंखों की जलन और दर्द में आराम मिलता है।

गुलाब जल गुलाब जल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसे रुई से आंखों में लगाकर आराम पाया जा सकता है।

ठंडे टी बैग्स ठंडे टी बैग्स को आंखों पर रखें। यह आंखों की सूजन और दर्द को कम करता है।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...