Fungal Infection
Fungal Infection

गर्मी में पसीने के कारण फंगल इन्फेक्शन का रहता है खतरा, इन उपायों से करें शांत

Fungal Infection in Summer : गर्मियों के दिनों में होने वाली फंगल इन्फेक्शन की परेशानी को दूर करने के लिए आप कई तरह के प्रभावी नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

Fungal Infection in Summer : तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी की वजह से न सिर्फ घमौरियां होने की संभावना होती है, बल्कि इस सीजन में फंगल इन्फेक्शन का भी खतरा काफी ज्यादा रहता है। दरअसल, गर्मी में काफी ज्यादा पसीना आता है, जिसकी वजह से बैक्टीरियल और फंगस पनपने का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में इन्फेक्शन बढ़ने की संभावना काफी ज्यादा रहती है। अगर आपको भी गर्मियों में फंगल इन्फेक्शन की परेशानी है, तो इस स्थिति में आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं गर्मियों में पसीने की वजह से होने वाली फंगल इन्फेक्शन की परेशानी को कैसे करें दूर?

Also read: मीठा खाने का मन हो रहा है तो इस तरह बनाएं गुलाब श्रीखंड

Fungal Infection in Summer
Haldi Water Bath

बढ़ती गर्मी में पसीने की वजह से होने वाली फंगल इन्फेक्शन की परेशानी को दूर करने के लिए आप हल्दी के पानी का प्रयोग कर सकते हैं। इससे बैक्टीरिया पनपने का खतरा काफी कम होता है। इसके लिए सबसे पहले 1 बाल्टी में ठंडा पानी लें, इसमें 1 चम्मच करीब हल्दी डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद इस पानी से नहाएं, इससे फंगल इन्फेक्शन की परेशानी को दूर किया जा सकता है।

Neem
Neem

फंगल इन्फेक्शन की दिक्कत को दूर करने के लिए नीम का प्रयोग करना काफी प्रभावी माना जाता है। इससे बैक्टीरियल और फंगल की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले 1 बर्तन पानी लें, इसमें 10 से 15 नीम के पत्तों को डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इस पानी को नॉर्मल पानी में मिक्स करके नहाएं। इससे गर्मियों के दिनों में होने वाली स्किन की परेशानी कम हो सकती है।

Kapoor
Kapoor

नहाने के पानी में कपूर को मिक्स करके नहाने से फंगल इन्फेक्शन की परेशानी को दूर किया जा सकता है। यह संक्रमण से लड़ने में प्रभावी हो सकता है। इसके लिए 1 बाल्टी पानी लें, इसमें कपूर को डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद इस पानी से नहा लें। इससे फंगल इन्फेक्शन को दूर करने में मदद मिल सकती है।

Tea tree Oil
Tea tree Oil

गर्मियों के दिनों में होने वाली फंगल इन्फेक्शन की परेशानी को दूर करने के लिए आप टी ट्री ऑयल का प्रयोग कर सकते हैं। यह फंगल की परेशानी को दूर कर सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए आप इसे नहाने के पानी में मिक्स करके लगाएं। इससे फंगल इन्फेक्शन को दूर किया जा सकता है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...