Immune System Problems: आपकी बॉडी का इम्यून सिस्टम आपको बीमारियों के जोखिम से बचाता है। इसके साथ ही आपके बीमार होने पर आपको जल्दी से रिकवर होने में भी मदद करता है। वहीं अगर आप अपनी सेहत का सही से ख्याल नहीं रखते, तो आपका इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो सकता है। आपकी कमजोर इम्यूनिटी एलर्जी या लगातार बीमारियों का कारण बन सकती हैं। आइए जानें इम्यूनिटी के खराब होने पर क्या लक्षण नजर आते हैं।
आंखों में ड्राइनेस
ड्राई आइज इम्यूनिटी सिस्टम की समस्याओं का संकेत हो सकती हैं। स्जोग्रेन सिंड्रोम में, आपकी इम्यूनिटी आंसुओं को सूखा देती हैं जो आंखों को नम रखते हैं। इससे आंखें सूखी, लाल होने लगती हैं। इससे आपके कॉर्निया को भी नुकसान पहुंच सकता है।
डिप्रेशन
Your immune system is your main line of defense against infection and illness. Learn the warning signs that yours isn't working the way it should. https://t.co/Nci15bKb7i pic.twitter.com/ZXy68ca95A
— WebMD (@WebMD) July 27, 2023
डिप्रेशन प्रतिरक्षा प्रणाली की समस्याओं का संकेत हो सकता है। आपका कमजोर इम्यूनिटी सिस्टम आपके मस्तिष्क में साइटोकिन्स नामक सूजन वाले सेल्स भेजता है, जो आपके मूड को अच्छा करने वाले सेरोटोनिन जैसे कैमिकल्स के लेवल को कम कर सकते हैं।
स्किन रैशेज
एक्जिमा की खुजली वाले लाल चकत्ते एक एलर्जी है, जो इस बात की ओर संकेत करते हैं कि आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो चुकी है। सोरायसिस और सोरियाटिक गठिया जैसी बीमारियां भी खराब इम्यूनिटी के ही लक्षण हैं।
पेट और आंतों की दिक्कत
पेट और आंतों की दिक्कत भी अक्सर कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली की वजह से ही होती हैं। दस्त, पेट दर्द, सूजन और वजन कम होना, अल्सरेटिव कोलाइटिस या सीलिएक रोग इसके लक्षण हैं।
यह भी देखें-शेखर कम्मुला के साथ काम करने जा रहे धनुष, अगले प्रोजेक्ट ‘डी51’ का किया एलान: Dhanush in D51
हाथ और पैर ठंडे पड़ना
कई लोगों को ये शिकायत रहती है कि उनके हाथ-पैर ठंडे पड़ जाते हैं। बहुत से लोग ये नहीं जानते कि ये समस्या भी इम्यूनिटी के कमजोर होने पर ही होती है।
