Spinach Juice: सेहत के लिए पालक किसी सुपर पावर की तरह काम करता है। इसके एक नहीं कई फायदे हैं। यही कारण है कि हर इंडियन रसोई में पालक को अलग अलग फोरम में, अलग अलग डिशेज के रूप में खाया जाता है। यही कारण है कि अपनी हेल्थ के प्रति सजग लोग पालक का जूस पीना पसंद करते हैं। पालक का जूस सेहत को सीधे फायदा पहुंचाता है, क्योंकि इसमें सभी जरूरी पोषक तत्व आपको मिल जाते हैं।
इसलिए सेहत के लिए जरूरी है पालक

पालक में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। इसी के साथ इसमें विटामिन ए, बी-2, बी-6, सी और के भी पाया जाता है। पालक फाइबर से भरा होता है, इसमें पोटेशियम व मैंगनीज जैसे जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। पालक की पत्तियों में एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इसलिए इसका सेवन सेहत के लिए आवश्यक है।
एनीमिया को दूर करने में मददगार

भारत में बड़ी संख्या में लोग एनीमिया के शिकार हैं। खासतौर पर बच्चे और महिलाएं एनीमिया के ज्यादा शिकार हैं। इसका मुख्य कारण पोषण की कमी माना जाता है। अगर आप एनीमिया के शिकार हैं यानी आपमें खून की कमी है तो पालक का जूस आपके लिए फायदेमंद है। पालक आयरन से भरपूर होता है, इसका जूस पीने से आपको आयरन मिलेगा, जिससे बॉडी में रेड ब्लड सेल का निर्माण होगा। ऐसे में इसके नियमित सेवन से एनीमिया ठीक होगा।
बढ़ जाएगी आपकी इम्यूनिटी

हरे पत्तेदार सब्जियां हमेशा से ही शरीर को पोषण देती हैं। पालक यह काम और भी बेहतर तरीके से करता है। दरअसल, बॉडी की इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी है विटामिन ए और विटामिन सी। ये दोनों ही विटामिन पालक में भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। पालक का जूस पीने से शरीर को ये दोनों विटामिन सीधे तौर पर मिलेंगे, जिससे आपके इम्यून सिस्टम को बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने की क्षमता मिलेगी। आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे।
बॉडी होगी डिटॉक्स

समय-समय पर हमारी बॉडी को डिटॉक्स करना जरूरी है, नहीं तो हमारे शरीर में कई रोग हो सकते हैं। पालक इसमें बहुत काम का है। पालक में शुगर लेवल को कम करने वाला हाइपोग्लाइसेमिक तत्व होता है। साथ ही पालक में एंटी-ओबेसिटी गुण भी होते हैं। इसमें ग्लूटाथिओन नामक एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होता है। ऐसे में पालक हर तरीके से हमारे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। जब शरीर डिटॉक्स होता है तो कई रोग अपने आप खत्म हो जाते हैं।
फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से बचाव

पालक में ल्यूटिन और विटामिन-सी जैसे जरूरी प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ऐसे में यह शरीर को फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से बचाता है। कई स्टडीज से ये साबित हो चुका है कि पालक का जूस पीने से हेल्थ में सुधार होता है। इतना ही नहीं यह आपको अंदर से इतना मजबूत बना देता है कि आप रोगों से लड़ने में सफल रहते हैं।
आंखों की रोशनी करता है तेज

आंखों की रोशनी बढ़ाने में पालक बहुत कारगर है। पालक में मौजूद जियाजैंथिन और ल्यूटिन आंखों को स्वस्थ रखने और रोशनी बढ़ाने के काम आता है। अगर आप डेली पालक का जूस पीते हैं तो काफी हद तक मोतियाबिंद से बचे रहते हैं। साथ ही आंखों की कई अन्य समस्याओं को भी खत्म करता है।
अर्थराइटिस से दिलाता है आराम

पालक के जूस के नियमित सेवन से ऑस्टियो अर्थराइटिस, रूमेटाइड अर्थराइटिस और सोराइटिक अर्थराइटिस जैसे गठिया के दर्द से राहत मिलती है। स्टडी बताती हैं कि पालक रूमेटाइड अर्थराइटिस के लक्षण को कम करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को भी कम करते हैं।
ब्लड प्रेशर करता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर कई बार हार्ट अटैक, किडनी प्रॉब्लम, स्ट्रोक का कारण बन जाता है। वहीं पालक इसे कम करने में मददगार होता है। इसमें मौजूद नाइट्रेट के कारण बीपी कंट्रोल रहता है। खास बात ये है कि ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का यह नेचुरल तरीका है। इसलिए हाई बीपी से पीड़ित लोगों को पालक का जूस रेगुलर पीना चाहिए।
पेट के लिए फायदेमंद पालक

पालक में एंटी-अल्सरोजेनिक गुण होते हैं। ऐसे में पालक का जूस पीने से पाचन तंत्र सुधरता है। यह खाने को पचाने में भी मदद करता है। इसके साथ ही इसका जूस पीने से अल्सर का जोखिम कम होता है। इसलिए अपनी डाइट में पालक के जूस को जरूर शामिल करें।
प्रेगनेंसी में बेहद लाभदायक

पालक में फोलिक एसिड और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। ऐसे में प्रेगनेंसी के दौरान इसका सेवन बेहद लाभदायक रहता है। पालक का जूस पीने से एनीमिया नहीं होता है। एनर्जी भी मिलती है। हर प्रेगनेंट महिला को अपनी डेली डाइट में पालक का जूस जरूर शामिल करना चाहिए।
स्किन पर चमक लाता है पालक का जूस

आप जो भी खाते पीते हैं, उसका सीधा असर आपकी स्किन पर नजर आता है। पालक का जूस पीने से स्किन पर चमक आती है। पालक में क्लोरोफिल मौजूद होता है, जो स्किन प्रॉब्लम को ठीक करता है। पालक में मौजूद विटामिन ए और सी भी स्किन के लिए फायदेमंद है। यह स्किन को हानिकारक यूवी किरणों से बचाता है।
लंबे घने बालों के लिए पिएं पालक का जूस

अगर आप भी चाहती हैं कि आपके बाल लंबे, घने और काले हों तो आपको पालक का जूस डेली पीना चाहिए। पालक में आयरन भरपूर होता है। ऐसे में यह बालों को मजबूती देता है और उन्हें झड़ने से रोकता है। विटामिन सी भी बालों को शाइनिंग बनाता है। इसलिए पालक को डाइट में शामिल करना आपको सिर्फ अंदरूनी नहीं, बल्कि बाहरी तौर से भी बेहतर करता है।
कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को भी रोकता है

पालक का जूस कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को रोकने में भी काफी हद तक मदद करता है। स्टडीज बताती हैं कि पालक में कई प्रकार के एंटी कैंसर गुण मौजूद होते हैं। इसलिए नियमित रूप से पालक का जूस पीने से ओवरी, प्रोस्टेट, ब्रेस्ट और पेट के कैंसर का खतरा कम होता है। पालक में ऐसे कई गुण होते हैं जो शरीर को डिटॉक्स करता है। यह डिटॉक्सिफिकेशन शरीर को अंदर से मजबूती देता है।
