खाने में ये मसाले गैस की समस्या को करते हैं दूर
खाना बनाते समय कई मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन ऐसे कई मसाले होते हैं जो गैस की समस्या को दूर करने के साथ-साथ स्वाद को भी दोगुना कर देते हैं।
Spices for Gas Problem: खाना बनाते समय अक्सर हम सभी का फोकस होता है कि वह बहुत अधिक टेस्टी बने। इसलिए, हम तरह-तरह के मसालों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि जब आप खाना खाते हैं तो उसके बाद पेट फूला हुआ महसूस होता हो। खाने के बाद अक्सर गैस और ब्लोटिंग की शिकायत होना आम बात है। ऐसे में अमूमन काफी अनकंफर्टेबल फील होता है और लोग इसे दूर करने के लिए दवा का सेवन करते हैं। अक्सर आपके साथ भी अक्सर यह समस्या होती है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपकी समस्या का हल भी आपकी किचन में भी ही छिपा है।
जी हां, ऐसे कई मसाले होते हैं, जो ना केवल आपके खाने को बहुत अधिक टेस्टी बनाते हैं, बल्कि पेट के लिए भी अच्छे माने जाते हैं। इससे आपकी पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ मसालों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके खाने को टेस्टी बनाने के साथ-साथ गैस की समस्या को भी दूर करते हैं-
अजवाइन
जब बात पेट की सेहत की हो तो ऐसे में अजवाइन का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। दरअसल, अजवाइन के अंदर थायमोल नाम का एक तेल पाया जाता है जो पाचन को तेज करता है। इसकी वजह से गैस, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी दिक्कतों से राहत मिलती है। आप इसे पूरी या पराठे के आटे में आधा छोटा चम्मच अजवाइन मिलाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे स्वाद भी अच्छा आएगा और पेट भी हल्का रहेगा। इसके अलावा, पकौड़े के घोल में भी इसे डाला जा सकता है। अगर खाने के बाद आपके पेट में गैस बन रही है तो ऐसे में आप भुनी हुई अजवायन में थोड़ा काला नमक मिलाकर ले सकती हैं।
हींग

किसी भी डिश में हींग का तड़का उसके स्वाद को काफी बढ़ाता है। इतना ही नहीं, हींग गैस बनने से रोकती है। इतना ही नहीं, जो हवा पेट में फंस जाती है, उसे बाहर निकालने में मदद करती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप एक चुटकी हींग को सबसे पहले घी में तड़का लगाओ, फिर दाल या सब्ज़ी बनाओ। आप उड़द दाल, छोले, राजमा या लोबिया जैसी हैवी फूड आइटम चीज़ों में ज़रूर डालो।
जीरा

खाने में जीरे का इस्तेमाल करना भी काफी अच्छा माना जाता है। जीरा पाचन एंज़ाइम्स को एक्टिव करता है और गैस, अपच से राहत देता है। इसके इस्तेमाल के लिए तड़के में सबसे पहले जीरा डालो। जब जीरा चटकने लगे तब बाकी मसाले डालो। आप चाहें तो जीरे को भूनकर व उसका पाउडर बनाकर रायता, छाछ या सलाद आदि में इस्तेमाल करें।
सौंफ
किसी भी डिश में अगर सौंफ का इस्तेमाल किया जाए तो इससे खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। इतना ही नहीं, यह पेट के लिए भी काफी अच्छी मानी जाती है। दरअसल, सौंफ ठंडी होती है और पेट की जलन, गैस और एसिडिटी से राहत देती है। आप इसे भूनकर उसमें मिश्री मिला सकते हैं और फिर इसे खाने के बाद चबाया जा सकता है। इसके अलावा, आप इसे कढ़ी, चाय या सब्ज़ी के मसाले में थोड़ा डाल सकते हैं।

