प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए ब्रेकफास्ट में खाएं ये चीजें: Protein Breakfast
protein breakfast benefits

Protein Breakfast: अक्सर हेल्थ एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि सुबह का नाश्ता पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए। ये आपको पूरे दिन ऊर्जा देता है। ऐसे में सुबह के वक्त प्रोटीन से भरपूर नाश्ता खाना बहुत ही जरूरी होता है। शोध से पता चलता है कि सबसे पहले इस पोषक तत्व की भरपूर मात्रा लेने से आपको लंबे समय तक संतुष्ट रहने में मदद मिलती है। इससे आपको पूरे दिन कम खाने में भी मदद मिल सकती है। ऐसे में आपको नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर चीजें खानी चाहिए।

ग्रीक योगर्ट

रेगुलर दही के मुकाबले ग्रीक योगर्ट अधिक प्रोटीन से भरपूर होता है। इसके एक कप से 23 ग्राम प्रोटीन मिलता है। इसमें हड्डियों के निर्माण के लिए कैल्शियम और पोटैशियम भी प्रचुर मात्रा में होता है। 

चिया सीड पुडिंग

Protein Breakfast
Chia Seed Pudding

इसके लगभग 2 बड़े चम्मच में 5 ग्राम प्रोटीन और 10 ग्राम फाइबर होता है। दूध के साथ इसकी पुडिंग खाकर आप पूरे दिन खुद को एनर्जी से भरा महसूस कर सकते हैं। इससे आपका पेट भी भरा रहेगा। 

वेजी फ्रिटाटा

6 ग्राम प्रोटीन के साथ, अंडे दिन की शुरुआत करने का एक स्मार्ट तरीका है। इससे आपका पेट भी भरा रहेगा और आपका वजन भी नहीं बढे़गा। इसे आप रोज भी खा सकते हैं। 

सामन मछली

स्मोक्ड सैल्मन स्कैंडिनेवियाई देशों में सुबह का भोजन है। इसके अंदर लगभग 16 ग्राम प्रोटीन, साथ ही हृदय-स्वस्थ ओमेगा -3 वसा होता है। आप इसे ऑमलेट और फ्रिटाटा में मिला सकते हैं। 

नट बटर वफ़ल

peanut butter
peanut butter

अपने पसंदीदा नट बटर (मूंगफली या बादाम) को साबुत गेहूं के वफ़ल या टोस्ट पर लगाकर खाएं। ये सुबह के लिए एक बहुत ही हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। 

यह भी देखें-फ्लू से बचाव के लिए खाएं ये 7 चीजें, रहीं रहेगी बीमारी की टेंशन: Foods For Flu

फल के साथ कॉटेज चीज

इसके आधा कप 12 ग्राम प्रोटीन होता है। फलों के साथ सुबह के वक्त कॉटेज चीज खाना एक बेस्ट ऑप्शन है। इससे आपकी हेल्थ बेहतर बनी रहेगी।