आयुर्वेदिक हर्ब्स से हड्डियों को रखें सुरक्षित: Herbs for Bone
Herbs for Bone

आयुर्वेदिक हर्ब्स से हड्डियों को रखें सुरक्षित

Herbs for Bone : हड्डियों की मजबूती को बढ़ाने के लिए कई तरह के आयुर्वेदिक हर्ब्स का प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन हर्ब्स के बारे में विस्तार से-

Herbs for Bone: हम सभी जानते हैं कि नियमित रूप से एक्सरसाइज और सही डाइट को फॉलो करने से हड्डियों की मजबूती को बढ़ावा मिल सकता है। यह समग्र स्वास्थ्य के लिए बेहतर उपाय माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं आयुर्वेद में मौजूद जड़ी-बूटियां आपकी हड्डियों के लिए बेस्ट हो सकता है। जी हां, आयुर्वेद में मौजूद मसाले आपकी कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली को बूस्ट करने के साथ-साथ कमजोर होती हड्डियों को मजबूत कर सकता है। आइए जानते हैं हड्डियों को मजबूत करने वाले मसाले कौन से हैं?

Also read : कई तरह की होती है एलर्जी, कैसे करें बचाव

Herbs for Bone
Haldi

कमजोर होती हड्डियों की मजबूती को बढ़ाने के लिए हल्दी काफी कारगर होता है। हल्दी में सूजनरोधी गुण होता है, जो हड्डियों में होने वाली सूजन को कम कर सकता है। इससे जोड़ों में दर्द से भई आराम मिल सकता है। अगर आप कमजोर होती हड्डियों की समस्या से जूझ रहे हैं तो हल्दी का सेवन जरूर करें।

tulsi
tulsi

तुलसी का उपयोग करने से हड्डियों की मजबूती को बढ़ावा मिल सकता है। दरअसल, तुलसी में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। इसके साथ ही तुलसी में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इससे कमजोरी होती हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिल सकती है।

Ginger
Ginger

आयुर्वेद में अदरक का काफी ज्यादा महत्व है। इसके सेवन से जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को कम किया जा सकता है। रिसर्च से पता चलता है कि अदरक, दालचीनी और तिल के तेल को एक साथ इस्तेमाल करने से ऑस्टियोआर्थराइटिस की परेशानी से राहत दिलाने में मदद मिल सकती है।

ओरगेनो काफी प्रभावी हर्ब्स में से एक है। यह एक शक्तिशाली जड़ी बूटी है, जिसमें विटामिन के और कैल्शियम सहित कई घटक मौजूद होते हैं। इससे कमजोर होती हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसका सेवन आप नियमित रूप से सेब के साथ कर सकते हैं, यह कमजोर होती हड्डियों की परेशानी को कम कर सकता है।

Oregano
Oregano

भारतीय किचन में बहुत ही आसानी से मिलने वाली दालचीनी आपकी कमजोर होती हड्डियों की समस्या को कम कर सकता है। इससे लिवर में मौजूद गंदगी को साफ किया जा सकता है। यह शरीर की विषाक्ता को कम करके हड्डियों को मजबूत करता है। इतना ही नहीं, शरीर में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए दालचीनी का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

cinnamon
cinnamon

हड्डियों की मजबूती को बढ़ाने के लिए आप इन आयुर्वेदिक हर्ब्स का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी हड्डियों से जुड़ी परेशानी बढ़ रही है तो ऐसे में एक्सपर्ट की सलाह लें।