Pregnancy belly hair normal
Pregnancy belly hair normal

Summary: हार्मोनल बदलाव और पेट पर बाल

गर्भावस्था में पेट पर बाल आना हार्मोनल बदलाव के कारण है। यह किसी प्रकार की बीमारी का संकेत नहीं है।

Pregnancy Belly Hair: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के अंदर बहुत से बदलाव नजर आते हैं। इन्ही बदलाव में से एक है, महिलाओं के पेट पर बाल का आना। ऐसा जरूरी नहीं है कि सभी महिलाओं को समान रूप से पेट पर बाल आए लेकिन कुछ महिलाओं को यह परेशानी ज्यादा होती है। प्रेगनेंसी के दौरान पेट पर बाल आने से महिलाएं परेशान और चिंतित हो जाती हैं। वह उन्हें हटाने के तरीके जानना चाहती हैं, उनके मन में डर होता है की, कहीं यह बाल हमेशा के लिए तो नहीं उनके पेट पर रह जाएंगे, आइए इन सभी सवालों के जवाब इस लेख में जानते हैं। साथ ही यह भी जानते हैं कि गर्भावस्था के दौरान पेट पर बाल आना चिंता का विषय है या नहीं।

गर्भावस्था के दौरान शरीर में कई हार्मोन के स्तर में बदलाव आता है, जिस कारण गर्भवती महिला में कई शारीरिक बदलाव नजर आते हैं, इन्हीं बदलावों में से एक बदलाव है गर्भवती महिला के पेट पर बाल आना।

Pregnancy belly hair normal
Causes of hair growth on stomach during pregnancy

गर्भावस्था के दौरान महिला के पेट पर बाल आने का मुख्य कारण महिला के शरीर में एंड्रोजन हार्मोन के स्तर का बढ़ाना है। एंड्रोजन हार्मोन जिसे पुरुष हार्मोन भी कहा जाता है, महिला के शरीर में इसके स्तर के बढ़ने से शरीर के कुछ हिस्से पर घने और मोटे बाल नजर आते हैं।

गर्भवती महिला के पेट पर बाल आने का एक कारण गर्भावस्था के दौरान महिला में ब्लड सर्कुलेशन का बढ़ना भी है। ब्लड सर्कुलेशन के बढ़ने से शरीर के त्वचा (कोशिकाओं) ज्यादा एक्टिव हो जाती है जिससे बालों के वृद्धि में भी तेजी नजर आता है।

पेट पर किस तरह के बाल आते हैं: मुख्यता रूप से ज्यादातर महिलाओं में पेट पर आने वाले बाल पतले, महीन और हल्के रंग के नजर आते हैं। लेकिन कुछ एक महिलाओं में यह मोटे काले और भारी भी हो सकते हैं।

कुछ महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान पेट पर आने वाले बाल पूरे पेट पर हो सकते हैं तो कुछ में सिर्फ नाभि के आसपास नजर आ सकते हैं।

क्या यह सामान्य है: गर्भावस्था में पेट पर बाल आना बिल्कुल सामान्य है। यह केवल गर्भावस्था के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलाव के कारण है। यह किसी तरह के बीमारी का संकेत नहीं है। गर्भावस्था के दौरान ज्यादातर महिलाओं में यह समस्या होती है, बस फर्क इतना होता है कि किसी में यह ज्यादा नजर आते हैं तो किसी में कम।

कब करें चिंता: अगर आपके शरीर पर अचानक से गहरे, काले और मोटे बाल नजर आने लगे, पेट के अलावा शरीर के बाकी हिस्से जैसे चेहरे, छाती और पीठ पर भी बाल आने लगे या फिर बालों के साथ आपके शरीर पर मुंहासे आए या आपका वजन बढ़े, इस तरह की स्थिति हार्मोनल असंतुलन की तरफ इशारा करता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से मिलना जरूरी है।

गर्भावस्था में पेट के बाल हटाने का सही तरीका क्या होना चाहिए?

गर्भावस्था के दौरान पेट के बालों को हटाने के लिए केमिकल्स युक्त हेयर रिमूवल या वैक्स का प्रयोग ना करें इससे बच्चों को नुकसान पहुंच सकता है। इस दौरान बाल हटाने का सुरक्षित तरीका है कि आप ट्रिमर, शेविंग या थ्रेडिंग का उपयोग करें।

क्या डिलीवरी के बाद भी पेट पर बाल आते हैं?

ज्यादातर केस में डिलीवरी के कुछ समय बाद हार्मोनल स्तर बैलेंस होने पर पेट के बाल धीरे-धीरे कम हो जाते हैं। हां इन बालों को जाने में कुछ समय लग सकता है, यह समय तीन महीने से एक साल तक का हो सकता है।

निशा निक ने एमए हिंदी किया है और वह हिंदी क्रिएटिव राइटिंग व कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। वह कहानियों, कविताओं और लेखों के माध्यम से विचारों और भावनाओं को अभिव्यक्त करती हैं। साथ ही,पेरेंटिंग, प्रेगनेंसी और महिलाओं से जुड़े मुद्दों...