Foods to boost fertility
Foods to Boost Fertility

Foods to Boost Fertility: एक शोध के मुताबिक, तकरीबन 15 फीसदी कपल्स को प्रजनन संबंधी समस्याएं होती हैं। लेकिन अच्छी खबर ये है कि फर्टिलिटी यानी प्रजनन क्षमता बढ़ाने के कुछ नैचुरल तरीके भी मौजूद हैं। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन डाइट और जीवनशैली में बदलाव करके आसानी से फर्टिलिटी को बढ़ाया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे जिनके सेवन से प्रजनन क्षमता बढ़ाने और तेजी से गर्भवती होने में मदद मिल सकती है।

सनफ्लावर सीड्स

Sunflower Seeds
Sunflower seeds

भुने हुए, अनसाल्टेड सनफ्लावर सीड्स यानी सूरजमुखी के बीज विटामिन ई से भरपूर होते हैं। ये एक आवश्यक पोषक तत्व है जो प्रजनन की समस्या से गुजर रहे जोड़ों के लिए जरूरी है। सनफ्लावर सीड्स फोलेट और सेलेनियम से भरपूर होते हैं, जो फर्टिलिटी के लिए महत्वपूर्ण हैं। साथ ही इन बीजों में ओमेगा-6 फैटी एसिड और थोड़ी मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है।

सिट्रस फ्रूट्स

citrus fruits
Vitamin C

सिट्रस फ्रूट्स यानी संतरे और अंगूर जैसे खट्टे फल विटामिन सी के बेहतरीन स्रोत हैं। अंगूर और संतरे में पॉलीमाइन पुट्रेसिन होता है, जो कि प्रजनन क्षमता में सुधार करने की क्षमता रखता है।

पके हुए माटर

Tomato
Tomato

टमाटर में बहुत अधिक मात्रा में लाइकोपीन नामक पोषक तत्व होता है, ये एक ऐसा शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो फर्टिलिटी को बढ़ाने में मदद कर सकता है। कई शोध भी इस बात को साबित कर चुके हैं कि लाइकोपीन प्रजनन क्षमता के सुधार करने के लिए उपयोगी है।

बीन्स और दाल

Beans and Lentils
Beans and Pulses

बीन्स और दाल फाइबर और फोलेट से भरपूर होती हैं, जो हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं। दाल में पॉलीमाइन स्पर्मिडाइन भी अधिक मात्रा में पाएं जाते हैं, जो कि फर्टिलिटी बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इतना ही नहीं, दाल और बीन्स प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो हेल्दी ओव्यूलेशन को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। कई शोधों से पता चलता है वेजिटेरियन प्रोटीन के सेवन से 50 फीसदी तक एनोव्यूलेशन के कारण होने वाली इंफर्टिलिटी की समस्या के जोखिम को कम किया जा सकता है।

अनार

Pomegranate
Pomegranate

अनार एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं जो इंफर्टिलिटी में सुधार कर सकता हैं। 2014 के एक शोध के मुताबिक, अनार, इसका अर्क और पाउडर सभी रूपों में ये फायदेमंद हो सकता है।

अखरोट

Walnut
Walnuts

ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड से भरपूर अखरोट प्रजनन क्षमता में सुधार करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। एक छोटे से शोध में पाया गया कि महिला और पुरुषों दोनों की प्रजनन क्षमता में सुधार करने के लिए अखरोट बहुत फायदेमंद है।

अंडे की जर्दी

Egg
Egg yolk

अंडे की जर्दी में आयरन, कैल्शियम, जिंक, विटामिन बी6, विटामिन ए, फोलेट और विटामिन बी12 मौजूद होता है। इसके अलावा, अंडे की जर्दी में प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड ईपीए और डीएचए और वसा में घुलनशील विटामिन ए, डी, ई और विटामिन के 2 होते हैं। कई शोध भी इस बात को साबित कर चुके हैं कि अंडे और इसकी जर्दी में मौजूद प्रोटीन पुरुषों और महिलाओं दोनों में प्रजनन क्षमता के लिए अच्छा है। अंडे में कोलीन भी होता है, जो कुछ जन्म दोषों के जोखिम को कम कर सकता है।

अनानास

Pineapple
Pine apple

ऐसा माना जाता है कि अनानास खाने से ओव्यूलेशन, गर्भधारण के प्रयास या आईवीएफ के दौरान एब्रियो ट्रांसफर के बाद पांच दिनों तक अनानास खाने से इंप्युटेशन में मदद मिलती है। हालांकि इसके कोई पुख्ता प्रमाण मौजूद नहीं हैं।

अनानास में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, रोजाना एक कप अनानास खाने से रोजाना निश्चित विटामिन सी का 46 फीसदी आप इंटेक कर सकते हैं। आपको बता दें, विटामिन सी की कमी के कारण पॉलीसिस्टिक डिम्बग्रंथि सिंड्रोम (पीसीओएस) हो सकता है जो कि इंफर्टिलिटी का कारण बन सकता है। इसके अलावा, अनानास में नैचुरल एंजाइम ब्रोमेलैन भी होता है, जो कि एंटी-इंफ्लेमेट्री गुणों से भरपूर होता है और इम्युन सिस्टम को सूजन से बचाता है। सूजन प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकती है और ओव्यूलेशन को दबाने का काम करती है।

एवोकाडो

avocado
Avocado

एवोकाडो विटामिन के, पोटेशियम और फोलेट से भरपूर होते हैं जो आपके शरीर को विटामिन को एब्जॉर्व करने, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के अलावा कई मामलों में फायदेमंद है. एवोकाडो मोनोअनसैचुरेटेड हेल्दी फैट से भरपूर होता है जो कि उपयुक्त मात्रा में फाइबर और फोलिक एसिड प्रदान करते हैं. ये सभी चीजें गर्भावस्था के शुरुआती चरणों के दौरान महत्वपूर्ण होती हैं।

शतावरी

Asparagus
Asparagus

शतावरी गर्भवती होने की कोशिश करने वाली महिलाओं के लिए पोषक तत्वों का पावरहाउस है। कई शोधों से पता चलता है कि एक कप उबला हुआ शतावरी खाने से आपको फोलिक एसिड का रोजाना की निश्चित मात्रा का 60% मिलता है. आपके दैनिक विटामिन की 20% तक भरपाई करता है. इसके अलावा इसमें जिंक और सेलेनियम भी पर्याप्त मात्रा में होता है.

अन्य उपाय

Foods to Boost Fertility
Being underweight or overweight can lower your chances of getting pregnant
  • एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सप्लीमेंट्स लेने से प्रजनन दर में सुधार हो सकता है।
  • नाश्ते में अधिक कैलोरी और शाम के समय कम खाने से प्रजनन क्षमता में सुधार हो सकता है।
  • फर्टिलिटी लेवल को बढ़ाने के लिए ट्रांस फैट से भरपूर खाद्य पदार्थों से बचें।
  • रिफाइंड कार्ब्स के अधिक सेवन से इंसुलिन का स्तर बढ़ सकता है, जिससे इंफर्टिलिटी का खतरा बढ़ सकता है और गर्भवती होने में कठिनाई हो सकती है।
  • वेजिटेरियन युक्त खाद्य पदार्थों से मिलने वाले अधिक प्रोटीन खाने से महिलाओं में प्रजनन क्षमता में सुधार हो सकता है।
  • कम वसा वाले डेयरी उत्पादों के बजाय उच्च वसा वाले डेयरी पदार्थों के सेवन से प्रजनन क्षमता में सुधार और गर्भवती होने की संभावना बढ़ सकती है।
  • यदि आपको अपने आहार से आवश्यक सभी पोषक तत्व नहीं मिल रहे हैं, तो मल्टी-विटामिन लेने से प्रजनन क्षमता बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
  • सक्रिय जीवन शैली और व्यायाम प्रजनन क्षमता में सुधार कर सकता है।
  • अत्यिधिक तनाव और चिंता गर्भधारण की संभावना को कम कर सकती है। तनाव के स्तर को कम करने से आपके गर्भवती होने की संभावना बढ़ सकती है।
  • ग्रीक योगर्ट और चीज़ में कैल्शियम, प्रोबायोटिक्स और विटामिन डी होते हैं, ये सभी ओव्यूलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
  • कम वजन या अधिक वजन होने से आपके गर्भवती होने की संभावना कम हो सकती है।

स्वस्थ प्रजनन प्रणाली के लिए और गर्भवती होने में मदद करने के लिए अच्छा पोषण बहुत जरूरी है। पौष्टिक आहार खाने और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव करने से प्रजनन क्षमता बढ़ाने और गर्भावस्था के लिए शरीर को तैयार करने में मदद मिल सकती है।

Leave a comment