what not to eat during periods
what not to eat during periods

हर महीने महिलाओं को पीरियड जैसी समस्या से गुजरना पड़ता है। इस दैरान उन्हें पेट, कमर और पैरों के दर्द से गुजरना पड़ता है। इस दर्द को सहना बहुत ही मुश्किल होता है। वहीं बहुत सी महिलाओं को ओवरफ्लो जैसी समस्या भी झेलनी पड़ती है। कई बार हम पीरियड्स में कुछ गलतियां भी कर देते हैं जिससे हमें काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। ऐसे ही कुछ गलत चीजों का सेवन आपकी इन तकलीफों को और भी बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें-नाराज है पार्टनर, तो इन तरीकों से मनाएं: Angry Partner

इस दौरान कई चीजों का सेवन करने से पहले आपको एक बार विचार कर लेना चाहिए। आज हम आपको ऐसी ही चीजों को बारे में बताएंगे, जिनके सेवन से आपको पीरियड्स नुकसान हो सकता है। आइए जानें किन चीजों का सेवन आपको पीरियड्स में भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

बेक किया हुआ फूड खाने से करें परहेज

bake food
bake food

मासिक धर्म के दौरान बेक किया हुआ फूड खाने से आपको परहेज करना चाहिए। ये खाने में तो बहुत ही टेस्टी होते हैं, लेकिन इनका सेवन आपके लिए बहुत ही नुकसानदायक है। इसमें बहुत ज्यादा ट्रांस फैट होता है। दरअसल यह आपके एस्ट्रोजन लेवल को बढ़ा सकता है जिसे यूट्रस में दर्द बढ़ सकता है।

फास्ट फूड से दूरी है बेहतर

पीरियड्स के दिनों में खाने पीने का काफी ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसे में ऐसा कोई भी फूड्स ना खाएं जो पेट को फुला सकता है। इस दौरान फास्ट फूड के सेवन से बचना चाहिए। दरअसल इनका सेवन करने से आपको कब्ज, ब्लोटिंग और एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है, जो पीरियडिस में आपकी तकलीफ को बढ़ा सकता है।

कॉफी से हो सकता है नुकसान

coffee
coffee

बहुत से लोग अपनी सुबह की शुरुआत चाय या कॉफी के साथ करते हैं। पीरियड्स के दौरान ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है। जरूरत से ज्यादा कैफीन का सेवन शरीर के लिए हानिकारक होता है। कैफीन से वाटर रिटेंशन और ब्लोटिंग हो सकती है। ऐसे में इसके सेवन से आपको मासिक धर्म में सिर दर्द की भी परेशानी हो सकती है।

स्पाइसी फूड से करें परहेज

पीरियड्स के दौरान चटपटा खाने से परहेज करें। स्पाइसी खाने से वाटर रिटेंशन हो सकता है, जिससे पीरियड्स के दौरान सूजन हो सकती है। इससे आपको तेज दर्द की दिक्कत भी हो सकती है। इस दौरान ज्यादा मिर्ची वाला खाना खाने से पेट में दर्द और गैस की भी शिकायत हो सकती है। इससे पीरियड क्रैंप्स ज्यादा होने लगते हैं।

प्रोसेस्ड फूड का सेवन न करें

processed food
processed food

पीरियड्स के टाइम पर प्रोसेस्ड फूड जैसे चिप्स, बिस्किट आदि का सेवन करने से परहेज करें। इससे आपको काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। प्रोसेस्ड फूड में सोडियम अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो दर्द को बढ़ा सकता है। इसके अलावा नमक का भी सीमित सेवन करें। इससे भी क्रैंप्स ज्यादा हो सकते हैं।

रेड मीट से करें परहेज

meat
red meat

पीरियड्स के दौरान हमारा शरीर प्रोस्टाग्लैंडीन रिलीज करता है, जिससे यूटर्स सिकुड़ता है। इसकी वजह से ब्लड फ्लो बढ़ता है। रेड मीट में अधिक मात्रा में प्रोस्टाग्लैंडीन पाया जाता है, जिसका सेवन करने से आपको ब्लड फ्लो और दर्द तेज हो सकता है।

आपको भी पीरियड्स के समय में इन चीजों के सेवन से बचना चाहिए, वरना आपकी तकलीफ बढ़ सकती है।