हरे अंगूर नहीं लाल अंगूर है हेल्थ के लिए वरदान, किडनी और दिल का रखता है ख़्याल: Red Grapes Benefits
Red Grapes Benefits

हरे अंगूर नहीं लाल अंगूर हैं हेल्थ के लिए वरदान, किडनी और दिल का रखता है ख़्याल

लाल अंगूर विटामिन ए, विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट, आयरन, कैल्शियम, कॉपर जैसे मिनरल्स से भरपूर होता है। ये सभी हमारे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व हैं। किडनी के लिए यह काफ़ी फ़ायदेमंद है, इसलिए किडनी मरीज़ों के लिए यह रामबाण औषधि है।

Red Grapes Benefits: खट्टे-मीठे अंगूर टेस्ट में तो अच्छे लगते ही हैं, सेहत के लिए भी ये बहुत फायदेमंद होते हैं। अंगूर की कई किस्में होती है। इसमें हरा और काला अंगूर तो अधिकांश लोग जानते भी हैं और इनका सेवन भी करते हैं। लेकिन, लाल अंगूर कम ही लोग लेते हैं क्योंकि वो इसके फ़ायदों से अभी तक परिचित नहीं हैं। यह लाल अंगूर हरे और काले अंगूर की तुलना में सेहत के लिए ज्यादा फ़ायदेमंद हैं। लाल अंगूर विटामिन ए, विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट, आयरन, कैल्शियम, कॉपर जैसे मिनरल्स से भरपूर होता है। ये सभी हमारे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व हैं। किडनी के लिए यह काफ़ी फ़ायदेमंद है, इसलिए किडनी मरीज़ों के लिए यह रामबाण औषधि है। इसके अलावा यह हार्ट हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छा साबित होता है। यह याददाश्त और ब्रेन हेल्थ को बेहतर कर अल्जाइमर के खतरे को भी कम करता है। साथ ही यह इम्युनिटी को भी बढ़ाता है। तो, चलिए आज जानते हैं लाल अंगूर से सेहत को होने वाले फायदे-

Also read: हमेशा तनाव में रहती हैं तो ये 4 योगासन ज़रूर करें: Yogasan to Overcome Anxiety

आंखों के लिए जरुरी

Red Grapes Benefits
beneficial for eyes

लाल अंगूर हमारी आंखों की सेहत को बेहतर बनाये रखते हैं। दरअसल, लाल अंगूर ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने और आंखों की सूजन को कम करने में करता है। लाल अंगूर के नियमित रूप से सेवन से मोतियाबिंद होने का ख़तरा कम हो जाता है।

ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है

Low Blood Pressure
It controls Blood Pressure

लाल अंगूर के नियमित सेवन से बीपी कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स और फेनोलिक एसिड दिल को बीमारियों से बचाते हैं। इससे हृदय की सेहत भी बेहतर रहती है। इससे खून भी साफ़ होता है।

किडनी मरीज़ों के लिए रामबाण

Kidney Health
Kidney Health

लाल अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण किडनी की समस्याओं से बचाने के काम आते हैं। एंटीऑक्सीडेंट खून को साफ़ करते हैं और किडनी की समस्याओं  के जोखिम को भी कम करने में मदद करते हैं। कई बार ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण किडनी की बीमारी होने का ख़तरा हो सकता है। ऐसे में लाल अंगूर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके किडनी को हेल्दी रखने में हेल्प करते हैं।

पाचन के लिए अच्छा

improve digestion
It improves digestion

लाल अंगूर मौजूद पोटैशियम और फाइबर पाचन को बेहतर रखने में मदद करते हैं. पाचन से जुड़ी समस्या से जूझ रहे लोगों को अपनी डाइट में लाल अंगूर जरूर शामिल करना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण

heart health
It is good for heart health

लाल अंगूर से बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित रखने में  मदद मिलती है। अपनी डाइट में लाल अंगूर को शामिल करने से शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होने लगता है। इस तरह यह हार्ट को बीमारियों से दूर रखता है।

वजन कम करने में मददगार

Foods for Weight Loss
You can control your weight by consuming red grapes

अगर आप बढ़ते वजन की समस्या से परेशान हैं तो लाल अंगूर खाने से वेट लॉस करने में हेल्प मिलती है। लाल अंगूर में रेस्वेराट्रोल नामक केमिकल मिलता हैं, जो वजन कम करने के साथ-साथ बॉडी को हेल्दी भी रखता है।

तो, अगर आप भी ये सब फ़ायदे चाहते हैं तो हरे और काले अंगूरों की जगह लाल अंगूर का सेवन शुरू कर दें।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...