स्वाद ही नहीं सेहत का भी मास्टर है आलू, आप भी नहीं जानते होंगे ये फायदे: National Potato Day
National Potato Day

National Potato Day: समोसे की बात हो या फिर फ्रेंच फ्राइज की, आलू टिक्की की बात हो या फिर बर्गर की, आलू इनमें सबमें कॉमन है। आलू भारतीय रसोइयों की जान है। इसके बिना खाने की उम्मीद कर पाना भी महिलाओं के लिए मुमकिन नहीं है। सब्जियों से लेकर स्नैक्स तक यह सबसे जरूरी सामग्रियों में शामिल है। दुनियाभर में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली इस सब्जी के लिए एक खास दिन भी है। 19 अगस्त को नेशनल पोटैटो डे मनाया जाता है। चलिए इस खास दिन पर जानते हैं आलू से जुड़ी कुछ खास बातें। 

ऐसे घर-घर तक पहुंचा आलू 

National Potato Day
Potatoes have been a part of human diet for centuries.

आलू सदियों से इंसानों के भोजन में शामिल है। 8000 बीसी में पेरू के लोगों ने दुनिया में सबसे पहले आलू की खेती करना शुरू किया। 1536 में स्पैनिश योद्धाओं ने पेरू पर आक्रमण किया और वे अपने साथ आलू को यूरोप ले आए। भारत में आलू 17वीं शताब्दी की शुरुआत में पुर्तगाली नाविकों के माध्यम से पहुंचा। अंग्रेजों ने उत्तर भारत में इसकी खेती पर जोर दिया। और आज भारत के हर नागरिक ने इसे अपना लिया है। आलू न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। स्टार्च से भरपूर इस सब्जी में आयरन, पोटेशियम और विटामिन सी भी पाया जाता है। नेशनल पोटैटो डे इस कम्फर्ट फूड का जश्न मनाने के लिए किया जाता है। 

सेहत के लिए फायदेमंद है आलू 

विशेषज्ञों के अनुसार लिमिट में किसी भी चीज का सेवन करना बुरा नहीं है। आलू खाने के कई फायदे हैं। 
According to experts, it is not bad to consume anything in limit. There are many benefits of eating potatoes.

एक और आलू के बिना चाट, सब्जियों को अधूरा माना जाता है। वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों का यह भी मानना है कि आलू खाने के कई नुकसान हैं। हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार लिमिट में किसी भी चीज का सेवन करना बुरा नहीं है। आलू खाने के कई फायदे हैं। 

1. हार्ट के लिए अच्छा 

आलू खाना हार्ट के लिए अच्छा है। विटामिन बी और सी से भरपूर आलू कोलेस्ट्रॉल फ्री होता है। इसमें जेक्सैन्थिन और ल्यूटिन जैसे तत्व होते हैं, जो हार्ट को स्वस्थ रखता है।  

2. हड्डियों को बनाता है मजबूत 

आलू में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। ऐसे में इसका सेवन हड्डियों के विकास और उन्हें मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण है। इसी के साथ आलू में मैग्नीशियम और स्टार्च भी होता है, जो हड्डियों को स्ट्रांग बनाते हैं।  

3. करता है पाचन तंत्र को बेहतर 

आलू फाइबर से भरा होता है। ऐसे में नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर का पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसे खाने से कब्ज जैसी समस्याओं से भी आराम मिलता है। आलू में मौजूद कार्बोहाइड्रेट भी पाचन तंत्र को सुधारने में मददगार है। आलू में विटामिन बी-3 होता है, जिससे पेट की कई समस्याएं दूर होती हैं। आलू एनर्जी देने के साथ ही पेट को जल्दी भर देता है। 

4. ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल 

आलू ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। इतना ही नहीं आलू में मौजूद फाइबर के कारण यह आपके स्ट्रेस को भी कम करता है, जिसका सीधा असर भी ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने पर पड़ता है।   

5. डायरिया को डरता है आलू 

आलू फाइबर के साथ ही सोडियम, पोटेशियम, टैनिन, फ्लेवोनोइड और अल्कलॉइड जैसे कंपाउंड से बना होता है। ऐसे में डायरिया से पीड़ित मरीजों के लिए आलू का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। यह शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और दस्त जैसी परेशानी को कंट्रोल करता है।  

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...