Winter Pollution & Antibiotic Overuse
Winter Pollution & Antibiotic Overuse

Overview:सावधान! ये दवाएं चाय या कॉफी के साथ लेने पर सेहत को कर सकती हैं नुकसान

कुछ दवाएं जैसे डायबिटीज़, थायरॉइड, अस्थमा, डिप्रेशन और दिल की दवाएं अगर कॉफी या चाय के साथ ली जाएं, तो उनके असर पर असर पड़ सकता है। इससे साइड इफेक्ट्स जैसे घबराहट, नींद न आना या दवा का बेअसर होना हो सकता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इन दवाओं को केवल सादे पानी के साथ ही लें।

Caffeine Drug Interaction: पारंपरिक रूप से दवाएं हमेशा सादे पानी के साथ लेने की सलाह दी जाती है, लेकिन आजकल कई लोग इन्हें चाय या कॉफी जैसे कैफीन युक्त ड्रिंक्स के साथ लेने लगे हैं। इससे दवा का असर कम हो सकता है या अनचाहे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। विशेषज्ञ इसे खतरनाक मानते हैं और सावधानी बरतने की सलाह देते हैं।

पानी एक साधारण और सुरक्षित चीज़ है। यह ना तो दवा से रिएक्शन करता है, ना ही उसके असर को बदलता है। यही वजह है कि डॉक्टर हमेशा सलाह देते हैं कि दवा को सादा पानी के साथ ही लेना चाहिए। रिसर्च में पाया गया है कि जब दवा पानी के साथ ली जाती है, तो वह शरीर में जल्दी घुलती है और असर करना शुरू करती है। इससे कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।

जर्नल Clinical Pharmacokinetics में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, कैफीन युक्त ड्रिंक दवाओं के पेट में घुलने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे दवा का असर धीमा या तेज हो सकता है। कुछ दवाएं चाय या कॉफी के साथ लेने पर शरीर में तेज़ रिएक्शन या एलर्जी तक पैदा कर सकती हैं? । आइये जानते हैं ऐसी ही कुछ दवाओं के बारे में –

हाई ब्लड प्रेशर और कैफीन

American Heart Association के अनुसार, कॉफी पीने के 30 से 120 मिनट के अंदर ब्लड प्रेशर अस्थायी रूप से बढ़ सकता है, खासकर उन लोगों में जो नियमित रूप से कैफीन का सेवन नहीं करते। यह असर कुछ घंटों तक रह सकता है। इससे हाइपरटेंशन की दवाओं की कार्यक्षमता पर असर पड़ सकता है, और हार्ट रिलेटेड रिस्क भी बढ़ सकता है।

थायरॉइड की दवाएं

American Thyroid Association की गाइडलाइन कहती है कि लेवोथायरॉक्सिन (Levothyroxine) को खाली पेट पानी के साथ लेना जरूरी है क्योंकि कॉफी इसके अवशोषण को 27% तक कम कर सकती है I ये दवाएं जैसे अक्सर हाइपोथायरॉइडिज़्म में दी जाती हैं, । डॉक्टरों की सलाह है कि ये दवा खाली पेट सिर्फ सादे पानी के साथ ली जाए और दवा लेने के बाद कम से कम 30–60 मिनट तक कुछ भी न खाएं या पिएं।

अस्थमा की दवाएं

कुछ अस्थमा की दवाएं जैसे थियोफिलिन शरीर में केमिकल्स की तरह काम करती हैं, जो कैफीन जैसे पदार्थों से रिएक्ट कर सकती हैं। यदि इन दवाओं को कॉफी या चाय के साथ लिया जाए, तो साइड इफेक्ट जैसे घबराहट, दिल की धड़कन तेज़ होना, या बेचैनी हो सकती है। इसलिए इन्हें भी सादे पानी के साथ लेना बेहतर माना जाता है।

खून पतला करने वाली दवाएं

ब्लड थिनर (खून पतला करने वाली दवाएं) जैसे मेडिकेशन कॉफी या चाय में मौजूद कैफीन से प्रभावित हो सकते हैं। इससे दवा का असर कम या ज़्यादा हो सकता है और खून का थक्का जमने की प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है। Harvard Health Publishing के अनुसार, कॉफी ब्लड थिनर दवाओं के साथ लेने से रक्तस्राव (bleeding risk) का खतरा बढ़ सकता है।

एंटीडिप्रेसेंट दवाएं

एक रिसर्च (Journal of Clinical Psychiatry) बताती है कि SSRIs (Selective Serotonin Reuptake Inhibitors) जैसे एंटीडिप्रेसेंट्स को कॉफी के साथ लेने से बेचैनी और नींद की समस्या बढ़ सकती है। कुछ एंटीडिप्रेसेंट दवाएं कॉफी या चाय में मौजूद कैफीन के साथ रिएक्ट कर सकती हैं। इससे दवा का असर बढ़ सकता है । इसलिए मानसिक स्वास्थ्य की दवाएं लेते समय डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही कोई ड्रिंक लें।

सर्दी-जुकाम की दवाएं

Mayo Clinic के अनुसार, कई सर्दी-खांसी की दवाओं में पहले से कैफीन होता है। अगर इन्हें कॉफी या चाय के साथ लिया जाए, तो शरीर में कैफीन की मात्रा ज़्यादा हो जाती है, जिससे नींद उड़ना, बेचैनी और घबराहट जैसे लक्षण हो सकते हैं।। इस तरह की दवाएं लेने वालों को खास सावधानी बरतनी चाहिए और डॉक्टर से सलाह ज़रूर लेनी चाहिए।

हृदय रोगों में ली जाने वाली दवाएं

European Society of Cardiology के अनुसार, कुछ दिल की दवाएं जैसे Beta-blockers (जैसे atenolol) अगर कैफीन के साथ ली जाएं तो दिल की धड़कन असामान्य रूप से तेज़ हो सकती है ,जिससे ब्लड प्रेशर असंतुलित हो सकता है। ऐसे मरीजों को खास सतर्कता बरतने की जरूरत है और डॉक्टर से सलाह ज़रूर लेनी चाहिए।

डायबिटीज़ की दवाएं

Diabetes Care Journal की रिपोर्ट के अनुसार, कैफीन शरीर की इंसुलिन संवेदनशीलता (insulin sensitivity) को घटा सकता है, जिससे दवा का असर बिगड़ सकता है । कॉफी और चाय का सेवन ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकता है, जिससे दवा या तो बहुत तेज़ असर करने लगती है या बिल्कुल भी असर नहीं करती। इसलिए डायबिटीज़ मरीज़ों को इन ड्रिंक्स के साथ दवा लेने से बचना चाहिए।

मेरा नाम दिव्या गोयल है। मैंने अर्थशास्त्र (Economics) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से हूं। लेखन मेरे लिए सिर्फ एक अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज से संवाद का एक ज़रिया है।मुझे महिला सशक्तिकरण, पारिवारिक...