Lower cholesterol fruits: हम शरीर को मजबूत और सेहतमंद रखने के लिए बहुत सारे उपाय करते रहते हैं जैसे कभी डाइट बदलना हुआ तो कभी जिम ज्वाइन करना। हमारे शरीर में बहुत सारे ऐसे मिनरल्स और विटामिन हैं जो अगर कम हो गए तब भी बीमारी होने के चांस बढ़ जाते हैं। और कहीं यही मिनरल्स या विटामिन ज्यादा हो गए तब भी कोई न कोई बीमारी हमें हो जाती है।
इसी तरह शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी मायने रखता है। अगर शरीर में ये ज्यादा हो गया तो भी हमें दिक्कत होती है और अगर कोलेस्ट्रॉल कम हो गया तो भी दिक्कत होने की संभावना रहती है। आज हम आपको 5 ऐसे फल (Lower cholesterol fruits) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन करके आप अपने शरीर के कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रख सकती हैं, तो आइये नीचे आर्टिकल में हम इन 5 फलों के बारे में पढ़ते हैं।
तरबूज (Watermelon)

गर्मियां शुरू होते ही तरबूज मार्केट में छा जाता है, और हम इसे खाना भी पसंद करते हैं। तरबूज में लाइकोपीन पाया जाता है, जिससे आप अपने शरीर के कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं। इसलिए गर्मियों में आपको तरबूज का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। वहीं अगर आप तरबूज का जूस बनाकर पीते हैं तो आपके लिए और ज्यादा फायदेमंद होगा।
सेब (Apple)

अगर आपके घर में किसी को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो आपको उनकी डाइट में रोजाना एक सेब (Lower cholesterol fruits) जरूर शामिल करें । सेब में एक मिनरल सॉल्यूबल फाइबर पेक्टिन पाया जाता है जो हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है। साथ ही अगर आप रोजाना एक सेब खाते हैं तो आपको कभी भी डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
संतरा (Orange)

एक रिसर्च के मुताबिक संतरे (Lower cholesterol fruits) का जूस पीने से आपके शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल खत्म हो जाता है। उसके साथ साथ संतरे का जूस आपके शरीर के कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल में रख सकता है। वहीं रोजाना संतरे का जूस पीने से आपकी इम्युनिटी भी बूस्ट हो जाएगी जो महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है।
स्ट्रॉबेरी (Strawberry)

आप ये बात जानते होंगे कि बेरीज (Lower cholesterol fruits) को अगर हम रोजाना खाएं तो शरीर के कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। ब्लैकबेरी, स्ट्राबेरी आदि ऐसी बेरीज हैं जिनको आप अपनी दिते में शामिल कर सकते हैं। बेरीज में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर करने में सहायक होते हैं।
आलूबुखारा (Plum)

वैसे तो अक्सर महिलाओं को टेस्ट की वजह से आलू बुखारा खाना बेहद पसंद होता है। पर अगर आप सूखा आलूबुखारा (Lower cholesterol fruits) रोजाना इस्तेमाल करती हैं तो ये आपके शरीर से कोलेस्ट्रॉल की समस्या को खत्म कर देगा। साथ ही सूखा आलूबुखारा में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो आपके शरीर के लिए सेहतमंद है। एक रिसर्च के मुताबिक पोस्ट मेनोपॉजल महिलाओं को अपने शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए सूखा आलूबुखारा 50 ग्राम रोजाना खाना चाहिए। जब महिलाओं के शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल ज्यादा रहेगा तो पोस्ट मेनोपॉजल के बाद इंफ्लेमेशन का खतरा कम हो जाता है।
