High Cholesterol in Kids
High Cholesterol in Kids

क्या बच्चों को भी होती है हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी, जानिए

High Cholesterol in Children : हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी आज के समय में बच्चों को भी हो रही है। आइए जानते हैं इस बारे में-

High Cholesterol in Children : हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी न सिर्फ वयस्कों को होती है, बल्कि बच्चे भी इस समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। नाता-पिता के लिए बच्चों में होने वाली हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी काफी ज्यादा चिंता का विषय बन जाती है। शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी बढ़ने पर हृदय और अन्य अंगों में रक्त की आपूर्ति होने लगती है, जिसकी वजह से धमनियों की दीवारों पर प्लाक नामक पदार्थ का निर्माण होता है। प्लाक धमनियों को संकीर्ण कर सकता है, जो हार्ट अटैक का कारण बन सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं बच्चों को हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी के बारे में-

Also read: अगर आप भी कराती हैं ये फेशियल ट्रीटमेंट तो हो सकता है जानलेवा, बरतनी होगी ये सावधानी

बच्चों में कोलेस्ट्रॉल तीन कारकों से जुड़ा हुआ है: आनुवंशिकता, आहार और मोटापा। ज़्यादातर मामलों में बच्चों को हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी उनके माता-पिता के द्वारा होती है यानि अनुवाशिंक रूप से बच्चों को हाई कोलेस्ट्रॉल होने की संभावना अधिक होती है।

High Cholesterol
High Cholesterol

बच्चों में कोलेस्ट्रॉल का इलाज करने का सबसे अच्छा तरीका बेहतर डाइट और नियमित रूप से एक्सरसाइज है। अगर डाइट और एक्सरसाइज में बदलाव से भी कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कोई फर्क नहीं दिख रहा है, तो एक बार डॉक्टर की सलाह लेकर बच्चे का सही तरीके से इलाज कराएं।

डॉक्टर बच्चों में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए कुछ दवाएं लेने की सलाह देते हैं। वहीं, बहुत अधिक कोलेस्ट्रॉल वाले बच्चों को अलग से ट्रीटमेंट दी जाती है। दवाओं के साथ-साथ बेहतर आहर और नियमित रूप से एक्सरसाइज कराया जाता है।

Cholesterol in Kids
Cholesterol in Kids

नाश्ते के लिए: फल, अनाज, दलिया और दही इत्यादि चीजें बच्चों को नाश्ते के रूप में दें। यह काफी अच्छा विकल्प माना जाता है। इसके साथ ही बच्चों को स्किम्ड या लो फैट वाले दूध दें।

दोपहर और रात के खाने के लिए : कोशिश करें कि बच्चों को खाद्य पदार्थों को तलने के बजाय बेक या ग्रिल करके ही खिलाएं। कोशिश करें कि रोटी हमेशा मोटे अनाजों से तैयार करके दें। इसके अलावा आप उन्हें सूप, चिली और स्टू के साथ साबुत अनाज के क्रैकर्स दे सकते हैं। भोजन के साथ हमेशा ताजे फल (छिलके सहित) भी सर्व कर सकते हैं।

Fruits
Fruits

स्नैक्स टाइम : फल, सब्जियां, ब्रेड और अनाज बच्चों के लिए बढ़िया ब्रेकफास्ट हो सकता हैं। बच्चों को सोडा और फलों से तैयार ड्रिंक्स देने से बचें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...