गर्मियों में कौन-कौन से ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं, जान लीजिए जानिए क्या है इन्हें खाने का सही तरीका: Dry Fruits in Summer
Dry Fruits in Summer

Dry Fruits in Summer: जैसा कि हम सभी बचपन से ही सुनते आ रहे हैं कि बादाम खाने से दिमाग तेज होता है। हम चीजों को याद रख पाते हैं। जी हां ड्राई फ्रूट्स जैसे कि बादाम, पिस्ता, अखरोट, अंजीर इत्यादि। हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। थोड़ी मात्रा में सेवन करने से भी हमारे शरीर में आवश्यक मिनरल्स, विटामिन और प्रोटीन की कमी यह पूरी करते हैं। इनकी कीमत ज्यादा होती है क्योंकि इनकी डिमांड बहुत अधिक होती है और यह कम मात्रा में उपलब्ध होते हैं। यह हमारे शरीर के लिए तो बहुत ही फायदेमंद है। लेकिन तासीर गर्म होने के कारण लोग असमंजस के स्थिति में पड़ जाते हैं कि गर्मी के मौसम में हम इसे खाएं या नहीं।

गर्मी के मौसम में ड्राई फ्रूट्स का अधिक सेवन तो नहीं करना चाहिए लेकिन जितना भी सेवन करें उसका भी एक तरीका होता है। आइए हम आपको बताते हैं कि गर्मी के मौसम में आप किन-किन ड्राई फ्रूट्स को खा सकते हैं और किस तरीके से खाने पर यह आपके शरीर के लिए अच्छा साबित होंगे।

Dry Fruits in Summer
can we eat almonds in summer

गर्मी के मौसम में अगर आप बादाम खाना चाहते हैं तो रात में सोने से पहले इसे भिगोकर रख दें। दो या तीन से ज्यादा बादाम ना भिगोएं। गर्म तासीर होने के कारण दो या तीन भिगोए हुए बादाम भी आपके शरीर के लिए गर्मी के मौसम में पोषक तत्व पहुंचाने में सक्षम है।

किशमिश का इस्तेमाल घर में सबसे ज्यादा होता है। हलवे से लेकर खीर तक सभी में किशमिश डाला जाता है। किशमिश पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। किशमिश को खाने से तीन-चार घंटे पहले इसे पानी में भिगो दें, जिससे उसकी गर्मी कम हो जाएगी। 4 से 5 किशमिश आप गर्मी के मौसम में खा सकते हैं।

छुहारा और खजूर को भी आप गर्मी के मौसम में खा सकते हैं। ध्यान रहे कि दो या तीन से ज्यादा इसे ना खाएं। गर्मी कम करने के लिए आप इन्हें पानी में भिगो दें। रात भर भिगोने के बाद सुबह इसे खा लें। भीगे हुए छुहारे और बादाम को आप दूध में उबालकर भी खा सकते हैं। यह बॉडी को इंस्टेंट एनर्जी देने के लिए बहुत अच्छा ड्राई फ्रूट है।

walnuts
can we eat walnuts in summer

ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर अखरोट को भी गर्मी के मौसम में खाया जा सकता है। वैसे तो इसकी तासीर काफी गर्म होती है इसलिए इसकी तासीर बदलकर खाना ज्यादा सेहतमंद होगा। इसके लिए आप इसे रात में पानी में भिगोकर रख दें। उसके बाद ही इसे खाएं। अखरोट में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मस्तिष्क के सही कामकाज के लिए आवश्यक होते हैं।

अंजीर गर्मी के मौसम में आप दो से तीन भीगे हुए अंजीर का सेवन कर सकते हैं। रात में सोने से पहले या 5-6 घंटे पानी में भिगोकर रखने के बाद आप इसे खा सकते हैं। इस अद्भुत फल का सेवन आप ठंडे दूध के साथ भी कर सकते हैं।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...