Kangana ranaut wearing a saree posing for camera

Summary : कंगना रनौत रोज पीती हैं चांदी के गिलास में पानी, जानिए इसके आयुर्वेदिक फायदे

कंगना रनौत ने हाल ही में बताया कि वह रोज चांदी के गिलास में पानी पीती हैं, जो आयुर्वेद के अनुसार इम्यूनिटी बढ़ाने और पित्त दोष कम करने में मदद करता है। चांदी के बर्तन में रखा पानी बैक्टीरिया मुक्त, शीतल और एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है।

Health Tips from Kangana Ranaut: बॉलीवुड की अभिनेत्री कंगना रनौत हर समय सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है और ट्रेंड भी करती है। हाल ही में एक और बड़ी वजह है जिसकी वजह से कंगना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। यह वजह है उनकी पानी पीने की आदत हाल ही में कंगना रनौत ने अपने कई मीडिया इंटरव्यूज में हाथ में चांदी का गिलास लिए हुए नजर आ रही है। इस दौरान कंगना रनौत चांदी के गिलास में पानी पीती दिखाई दे रही है।

सोशल मीडिया पर इस आदत की कंगना के बारे में लगातार चर्चा हो रही है। इसी के साथ-साथ कुछ लोग कंगना रनौत को ट्रोल भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ कंगना ने एक इंटरव्यू में यह बताया है कि क्यों वह चांदी के गिलास में पानी पीती है। इसी के साथ कंगना रनौत ने यह भी बताया है कि यह गिलास उनकी मौसी ने उनको गिफ्ट किया था और इसी के साथ-साथ आयुर्वेद में चांदी के बर्तन में रखा हुआ पानी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है जिसकी वजह से वह चांदी के गिलास में पानी पीती हैं।

आयुर्वेद में तांबा मिट्टी और अन्य धातु से हमारे स्वास्थ्य के जुड़े हुए कई प्रभाव के बारे में बताया जाता है। इसी तरह से यह भी बताया जाता है कि चांदी के बर्तन में रखा हुआ भोजन या पीने का पानी स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है तो आपको बताते हैं कि चांदी के गिलास में पानी पीने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

इम्यून पावर में होती है बढ़ोतरी

silver glass and  bowl
healthy tips from kangana ranaut

ऐसा कहा जाता है कि चांदी के गिलास में रखा हुआ पानी पीने से सबसे बड़ा फायदा यही होता है कि इससे हमारे शरीर की इम्यून पावर में बढ़ोतरी होती है। यह हर तरह की बीमारी को फैलने वाले वायरस से हमारे शरीर को सुरक्षित रखने का काम करता है। इससे हमारे शरीर की इम्यून पावर में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हो जाती है। जब इम्यून पावर की बढ़ोतरी होती है तो हम जल्दी-जल्दी बीमार नहीं पड़ सकते हैं इसीलिए चांदी के गिलास में पानी पीना काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।

चांदी पित्त दोष को काम करती है

कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में यह भी बताया था कि आयुर्वेद में वह काफी ज्यादा विश्वास करती है जिसकी वजह से उन्होंने यह बताया कि उनके शरीर की प्रकृति पित्त दोष वाली है और आयुर्वेद में चांदी को शीतलता देने और शरीर का टेंपरेचर कंट्रोल में रखने वाली धातु बताया जाता है। जिसकी वजह से कंगना रनौत अपनी हेल्थ का काफी ज्यादा ख्याल रखती हैं। इसी के साथ कंगना हेल्थ का ध्यान रखते हुए चांदी में रखा हुआ पानी पीती है। इसकी वजह से पितृ दोष कम होता है गुस्से को कंट्रोल में रखने के लिए चांदी के गिलास में पानी पीना काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।

चांदी के गिलास में पानी पीने के बेनिफिट

silver glass set and a jug in a silver tray
healthy tips from kangana ranaut
  • चांदी के बर्तन में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो पानी के बैक्टीरिया को बिल्कुल ही खत्म कर देते हैं जिसके जरिए पानी बिल्कुल शुद्ध हो जाता है। इसके जरिए हमारा शरीर बिल्कुल बैक्टीरिया फ्री रहता है।
  • चांदी में कुछ एंटी एजिंग इफेक्ट्स भी पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ और यंग रखने में काफी ज्यादा मदद करते हैं।
  • इसी के साथ-साथ अगर पानी को चांदी के बर्तन में रखा जाए तो यह लंबे समय तक फ्रेश रहता है और पीने लायक भी रहता है। इससे आपको पानी पीने के सभी प्रकार के फायदे मिल जाते हैं।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...