Is it good to put toothpaste on a burn know from doctor
Is it good to put toothpaste on a burn know from doctor

Overview:जलने पर टूथपेस्ट लगाना सही है या नहीं

जलने के बाद जल्द राहत पाने के लिए टूथपेस्ट या अन्य घरेलू उपाय लगाना आम है, लेकिन यह आदत स्किन के लिए हानिकारक हो सकती है। डॉक्टर्स साफ कहते हैं कि ऐसे वक्त पर सबसे जरूरी है ठंडे पानी से धोना, त्वचा को साफ रखना और सही क्रीम का इस्तेमाल करना।

Is It Good To Put Toothpaste on Burn: किचन में काम करते वक्त हाथ जल जाना आम बात है। कई बार गर्म पानी, तेल या किसी गरम चीज़ के संपर्क में आने से त्वचा झुलस जाती है और जलन शुरू हो जाती है। ऐसे में अधिकतर लोग तुरंत राहत पाने के लिए टूथपेस्ट लगा लेते हैं, लेकिन क्या यह तरीका वाकई असरदार और सुरक्षित है? डॉक्टर्स की मानें तो जलने की स्थिति में सही कदम उठाना बेहद ज़रूरी होता है, क्योंकि छोटी सी लापरवाही स्किन को और नुकसान पहुंचा सकती है। आइए जानते हैं कि जलने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए और टूथपेस्ट जैसे उपाय कितने सही हैं।

जलने पर सबसे पहले क्या करें

What should be done first in case of a burn
What should be done first in case of a burn

जलते ही सबसे पहला काम है कि उस हिस्से को साफ, ठंडे पानी के नीचे 10-15 मिनट तक रखें। इससे जलन कम होती है और त्वचा को नुकसान कम पहुंचता है। बर्फ का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे टिशू डैमेज हो सकता है।

टूथपेस्ट लगाना सही है या नहीं

डॉक्टरों के अनुसार जलने पर टूथपेस्ट लगाना नुकसानदायक हो सकता है। टूथपेस्ट में मौजूद कैमिकल्स जलन को बढ़ा सकते हैं और त्वचा पर रिएक्शन भी कर सकते हैं। यह स्किन को ठंडक जरूर देता है, लेकिन हीलिंग में बाधा डालता है।

कौन से घरेलू नुस्खे सुरक्षित नहीं हैं

घी, मक्खन, हल्दी, बेसन जैसे कुछ घरेलू उपाय जलने पर आमतौर पर अपनाए जाते हैं, लेकिन ये स्किन को चिपचिपा बना देते हैं और इन्फेक्शन का खतरा बढ़ाते हैं। जलते समय इनसे बचना ही बेहतर है।

कब लगाएं एंटीसेप्टिक क्रीम

जब जलन कम हो जाए और त्वचा साफ हो जाए, तभी एंटीसेप्टिक क्रीम या बर्न हीलिंग क्रीम लगानी चाहिए। इससे संक्रमण का खतरा कम होता है और घाव जल्दी भरता है।

फर्स्ट डिग्री, सेकंड डिग्री और थर्ड डिग्री बर्न में फर्क समझें

अगर सिर्फ ऊपरी त्वचा जली है तो वह फर्स्ट डिग्री बर्न है। फफोले बन जाएं तो सेकंड डिग्री और त्वचा काली पड़ने लगे या मांस दिखने लगे तो वह थर्ड डिग्री बर्न होती है – ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।

किन लक्षणों पर तुरंत मेडिकल हेल्प लें

अगर जलने के बाद तेज़ दर्द बना रहे, फफोले बनें, स्किन से पानी निकले या बुखार जैसा महसूस हो, तो तुरंत अस्पताल जाएं। घर पर इलाज करने में देरी भारी पड़ सकती है।

जलन से बचाव के लिए क्या सावधानियां रखें

किचन में काम करते समय ध्यान रखें कि बच्चों और बुज़ुर्गों की पहुंच से गर्म चीज़ें दूर हों। गर्म पानी या तेल इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें और अगर कोई जल जाए, तो तुरंत सही प्राथमिक उपचार करें।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...