Apple for Weight Loss
Apple for Weight Loss

Apple for Weight Loss: सेब एक ऐसा फल है जिसका सेवन करना हर व्यक्ति को अच्छा लगता है और यह काफी स्वादिष्ट फल है। इसके बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं और इसमें काफी सारे पौष्टिक तत्व भी होते है। ऊपर से हम बचपन से अंग्रेजी वाली कहावत सुनते आ रहे हैं कि अगर रोजाना एक सेब खाओगे तो डॉक्टरों से कोसों दूर रहोगे। लेकिन जब बारी वजन कम करने की आती है तो क्या यह फल इसमें भी आपकी मदद कर सकता है या आपकी मुसीबतों को और अधिक बढ़ सकता है? आइए जान लेते हैं कि वजन कम करते समय आप को सेब का सेवन करना चाहिए या फिर नहीं।

सेब के पौष्टिक तत्व

एक मीडियम साइज (100 ग्राम ) की सेब में 85.6 ग्राम पानी होता है, इसमें 52 कैलोरीज़ होती हैं और 2.4 ग्राम डाइट्री फाइबर भी होता है। सेब में प्राकृतिक मिठास होती है इसलिए अगर आप मीठी चीजों को तरस रहे हैं तो सेब का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको तुरंत एनर्जी मिलती है और इसमें कैलोरीज़ भी कम होती हैं।

मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है

जी हां, वजन कम करने के दौरान आप सेब का सेवन कर सकते हैं। सेब का सेवन करने से आप की क्रेविंग शांत होती हैं और आप को तुरंत एनर्जी भी मिलती है। यह एक लो कैलोरी स्नैक है और इसे आप प्री वर्क आउट के रूप में भी खा सकते हैं। जो लोग वजन कम कर रहे हैं फलों में से उनके लिए सेब एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसलिए इसका सेवन जरूर करें। इसका सेवन करने से आप का मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है और आप के शरीर का पाचन तंत्र अच्छे से काम कर पाता है। आप इसे ओट्स आदि के साथ मिला कर भी खा सकते हैं।

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...